img-fluid

गोलीबारी से भड़के ट्रंप, दुनिया के देशों की अमेरिका में नो एंट्री ?

November 29, 2025

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन पर रोक लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहाकि तीसरी दुनिया के देशों से लोगों के अमेरिका आने पर रोक लगा दी जाएगी। ट्रंप का यह ऐलान उस घटना के बाद हुआ है, जिसमें एक अफगानी नागरिक ने वॉशिंगटन में दो नेशनल गार्ड्स को गोली मार दी। ट्रुथ सोशल पर लिखी पोस्ट में ट्रंप ने कहाकि सभी तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन पर रोक लगा देनी चाहिए, ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके। आखिर कौन हैं, तीसरी दुनिया के देश और क्या इस लिस्ट में भारत भी शामिल है?

तीसरी दुनिया शब्द आया कैसे?
पहली दुनिया, दूसरी दुनिया और तीसरी दुनिया, यह कोल्ड वॉर के दौर की उत्पत्ति हैं। उस वक्त अमेरिकी नेतृत्व वाला पश्चिमी गुट था, जिसे फर्स्ट वर्ल्ड कहा जाता था। साम्यवादी पूर्वी गुट को सेकंड वर्ल्ड कहा जाता था। वहीं, जो देश इनमें से किसी भी गुट में शामिल नहीं हुए, उन्हें थर्ड वर्ल्ड कहा जाता था। यह वो देश थे जो अविकसित थे और आउटडेटेड माने जाते थे।

पहली, दूसरी और तीसरी दुनिया कौन
फर्स्ट वर्ल्ड या पहली दुनिया में उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, जापान, दक्षिण कोरिया के साथ-साथ स्पेन, स्विटजरलैंड, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और फिनलैंड समेत कुछ अन्य देश शामिल थे। सेकंड वर्ल्ड यानी दूसरी दुनिया में सोवियत गणराज्य, पूर्वी यूरोप, पोलैंड, पूर्वी जर्मनी, चेकोस्लोवाकिया, बाल्कन्स के साथ चीन से जुड़े एशियाई कम्यूनिस्ट देश, जैसे मंगोलिया, उत्तरी कोरिया, विएतनाम, लाओस और कंबोडिया आदि शामिल थे। तीसरी दुनिया के देश उन्हें कहा गया जो आर्थिक और कृषि में पिछड़े और अविकसित थे। इनमें अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के इस श्रेणी के देश शामिल थे।



ट्रंप प्रशासन ने कहाकि वह हर चिंताजनक स्थिति वाले देश से आए प्रवासियों को जारी सभी ग्रीन कार्ड की कड़े तरीके से पुनः समीक्षा करेगा। नई नीति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और यह 27 नवंबर 2025 या उसके बाद दायर किए गए अथवा लंबित सभी अनुरोधों पर लागू होगी। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के निदेशक जोसेफ एडलो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहाकि इस देश और अमेरिकी जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और अमेरिकी लोग पिछली सरकार की लापरवाही वाली पुनर्वास नीतियों की कीमत नहीं चुकाएंगे।

किन देशों पर निशाना
इस लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं है। इन देशों में अफगानिस्तान, म्यांमार, बुरुंडी, चाड, कांगो गणराज्य, क्यूबा, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लाओस, लीबिया, सिएरा लियोन, सोमालिया, सूडान, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं। ये वही देश हैं, जिन्हें ट्रंप ने इस साल जून में जारी अपने आदेश में यात्रा प्रतिबंध सूची में रखा था।

Share:

  • J&K: पुलवामा में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़, आतंकवादियों का मददगार अरेस्ट

    Sat Nov 29 , 2025
    जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुलवामा जिले (Pulwama district) में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) (Jaish-e-Mohammed – JeM) से जुड़े एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार (Associate arrested) किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved