
उज्जैन। कल शाम देवासगेट और कोतवाली थाना पुलिस ने मालीपुरा में नगर सुरक्षा समिति की बैठक रखी और बताया गया कि होली के दिन डांडों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पर्व पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
देवासगेट टीआई अनिला पाराशर ने बैठक बताया कि विभिन्न स्थानों पर होली के डांडों के पूजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और असामाजिक तत्वों की हरकतों पर निगाह रखी जाएगी। पुलिस के साथ नगर सुरक्षा समिति के सदस्य भी व्यवस्था बनाने में मदद करेंगे। बैठक में बताया गया कि होली रंगपंचमी के पर्व के साथ ही मुस्लिम समाज के रमजान पर्व भी चल रहे हैं और होली पर गैर और जुलूस निकलते हैं तथा रंग गुलाल उड़ाया जाता है, ऐसे में सभी थाना पुलिस अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाएगी। वहीं चामुंडा मंदिर के समीप पशुपतिनाथ मंदिर वाले सूने क्षेत्र और स्मार्ट रोड पर लगातार हो रही लूट की वारदातों को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved