जीवनशैली

परफेक्‍ट लुक के लिए ट्राई करें ये मस्‍करा हैक्‍स


फेस मेकअप में सबसे ज्यादा उभर कर आती है आंखें, जिससे पूरे चेहरे का लुक और रंगत ही बदल जाती है। लेकिन अगर इन्हीं आंखों के मेकअप कि ओर ठंग से ध्यान नहीं दिया जाए तो यह बड़ा ब्लडंर बन सकती है। जी हां क्योंकि मेकअप करने के दौरान सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है आंखों को सही ठंग से उभारना और इस काम को परफेक्ट तरीके से करता ‘मस्कारा’।
फिर चाहे बात स्मोकी, क्लीन और डार्क आई लुक कि ही बात क्यों न हो। लेकिन मस्कारा जैसे परफेक्ट आई टूल को भी सही तरीके से काम में लेना हर किसी के बस कि बात नहीं। इसके सही इस्तेमाल के लिए बहुत प्रैक्टिस और धैर्य कि जरूरत होती है। आज हम यहां आपको बता रहें है, मस्कारें से जुड़े हर मिथ और उसके सही इस्तेमाल के तौर-तरीके। जिनकी मदद से आप फ्यूचर में बिलकुल परफेक्ट आई लुक पा सकती है।
जिक जैक मोशन
आम राय है कि मस्कारा लगाने का पहला सरल तरीका यही है कि इसे पलखों के अंदर से लेते हुए बाहर कि तरह फोल्ड करें। ऐसा ही नीचे कि पलखों के लिए करें। जबकि असल में यह तरीका बिलकुल गलत है, क्योंकि ऐसा करने पर पलखों पर छोटी-छोटी बॉल्स उभरने लगती है। और आंखों का लुक बनने के बजाएं, बिगड़ जाता है। असल में सही मस्कारा लगाने कि विधि यही है कि इसे धीरे-धीरे जिक जैक मोशन में लगाया जाए। ऐसा करने पर आपकी पलखें एक दूसरे से नहीं चिपकेगी। इसलिए अब से जब भी मस्कारा लगाना हो यह विधि न भूले।

दोनों साइड्स को कोट करें
मस्कारा लगाते हुए हमेशा याद रखें कि एक से ज्यादा कोट्स लगाएं। क्योंकि एक्स्ट्रऑर्डनेरी आंखों के लिए मस्कारा कि सिर्फ एक कोट से काम नहीं चलेगा। अगर आपकी पलखें बहुत पतली है तो कम से कम आपको 2-3 कोट्स लगानी चाहिए। जहां पहली कोट में स्ट्रोक अंदर से बाहर कि तरफ ले जाएं, वहीं दूसरे कोट में इसका उल्टा करें। इससे मस्कारा फ्री हो जाएगा और अच्छे से पलखों पर फैल जाएगा।

साफ मस्कारा
आंखों में फिनिश लुक के लिए साफ मस्कारा का यूज करें। मस्कारा वॉन्ड को हर दूसरे हफ्ते में साफ करें। इससे ब्रश पर मस्कारा जमा नहीं हो पाता है। वहीं मस्कारा लगाना शुरु करने से पहले एक्सट्रा प्रोडक्ट कड़ा ना हो पाए। मस्कारा लगाना शुरू से पहले एक्सट्रा झटक दें, इससे आपकी लैशेस पर उतना ही प्रोडक्ट लगता है, जितने की जरुरत होती है।

सही चुनाव करें
मस्कारा का चयन बहुत जरुरी होता है। वॉटर प्रूफ मस्कारा खरीदना चाहिए। वॉटर प्रूफ मस्कारा खरीदना बहुत जरुरी है। ताकि ये फैले ना। जिनकी लैशेज कम होती हैं, उन्हें वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा की जरुरत होती है। छोटी पलकों को कर्लिंग के लिए सही शेप वाला ब्रश का चुनाव करें।

सही तरीके से लगाएं
मस्कारा सूखने और सेट होने के लिए समय दें। मस्कारा ज्यादा लग गया तो आइलैश कॉम्ब का यूज करें। ताकि कोट सही से लग सकें। ऐसे मस्कारा का चुनाव करें। जिससे आपके लैशेज कर्ल नजर आएं। एक बात का ख्याल रखें कि आप अपने मस्कारा को हर 3 से 6 महीनें में बदलते रहे ताकि आपकी आंखों में किसी भी तरह का बैक्टीरियल इन्फेक्शन ना हो।

Share:

Next Post

पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल पंचतत्व में विलीन

Fri Aug 14 , 2020
गाजियाबाद | गाजियाबाद के पूर्व कांगे्रस सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल का शुक्रवार की दोपहर को हिंडन तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सुशांत गोयल ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। नम आंखों से परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल का कोरोना […]