भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पुलिस कमिश्नररेट सिस्टम में चुनौती बने दो अंधे कत्ल

  • तमाम संसाधनों के बाद भी आरोपियों का सुराग तक नहीं जुटा सकी भोपाल पुलिस, दोनों हत्याकांड के दो महीने बीतने के बाद भी खाली हाथ पुलिस

भोपाल। राजधानी में अधिक बहतर पुलिसिंग के लिए कमिश्नररेट सिस्टम लागू हुए दो माहीने बीत चुके हैं। इन दो महीनों में सिस्टम लागू होने के महज 22 दिन के भीतर रातीबढ़ में युवक और कोहेफिजा में महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आ चुकी हैं। दोनों ही अंधे कत्लों को ट्रेस करने में अब तक पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। तमाम संसाधनों के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचना तो दूर मृतकों की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है। दोनों हत्याओं की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस करीब दो सौ से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। प्रदेश भर के विभिन्न थानों में मृतकों के फोटो भेजे जा चुके हैं। शहर के अलावा आसपास के जिलों से लापता हुए लगभग तीन हजार लोगों के हुलिए की तस्दीक कर चुकी है, लेकिन मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।


  • केस-एक : रातीबड़ थाना इलाके में स्थित साक्षी ढाबे से केरवा डैम को जाने वाले मार्ग पर स्थित विस्परिंग पाम कालोनी के सामने आठ जनवरी की सुबह लोगों ने एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा था। किसी ने धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया था। युवक की पेंट के जेब से 50 रूपये का एक नोट, राजश्री गुटखा का पाऊच और मास्क मिला था। शव के आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस ने काफ ी खोजबीन की थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके। रातीबड़ थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि युवक की शिनाख्ती के प्रयास लगातार जारी हैं। शिनाख्ती के बाद ही हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मीद है। मृतक उम्र लगभग 40 वर्ष थी। गोरे रंग के युवक के सिर के बाल छोटे थे। वह लाल रंग की चेक की शर्ट और खाकी रंग की पेंट पहने था। उसने अंदर काले रंग का इनर भी पहन रखा था। पुलिस ने राजधानी और आसपास के सभी जिलों में मृतक का फ ोटो और हुलिए की जानकारी भेज दी। इस मामले में अभी तक विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के लगभग दो हजार पुरुषों के नाम-पते से जानकारी जुटाई गई, लेकिन किसी का भी हुलिया मृतक से नहीं मिल सका है।
  • केस-दो: कोहेफि जा थाना पुलिस के मुताबिक 30 जनवरी को सुबह करीब आठ बजे अहदाबाद पैलेस के पास सैफि या कालेज के मैदान में महिला का शव पड़ा मिला था। शव एक दीवार के सहारे टिका हुआ था। महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से काफ ी खून बह गया था। करीब 25-30 वर्ष की महिला का रंग सांवला था। उसने लाल, हरे, सफेद रंग की धारियों वाला हाफ स्वेटर पहना हुआ था। उसके ऊपर उसने लाल रंग की कपड़े की जैकेट भी पहन रखी थी। उसके हाथ में कन्नू-अनीता लिखा हुआ था। कोहेफि जा थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी ने बताया कि शव की तलाशी में ऐसा कुछ भी नहीं मिला था, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके। उसकी फ ोटो और हुलिए की जानकारी राजधानी के अलावा आसपास के सभी जिलों के थानों को भेजी गई। अभी तक लगभग सात सौ गुमशुदा महिलाओं के हुलिए से मृतक की फ ोटो का मिलान किया गया, लेकिन मृत महिला की पहचान करने में कामयाबी नहीं मिल सकी है। उसकी पहचान के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझाने की उम्मीद है।
Share:

Next Post

सकारात्मक सोच के साथ उड़ान की करो तैयारी, विजय होगी

Sat Mar 12 , 2022
गृहमंत्री ने 32वीं राष्ट्रीय कयाकिंग-केनोइंग प्रतिस्पर्धा के विजेताओं को किया पुरस्कृत भोपाल। मनसा वाचा-कर्मणा के साथ आत्मविश्वास से लबरेज होकर, सकारात्मक सोच रखते हुए उड़ान की तैयारी करोगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 32वीं राष्ट्रीय कयाकिंग-केनोइंग प्रतिस्पर्धा में शुक्रवार को हुए इवेंट के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए यह […]