img-fluid

देश में मौसम के दो रंग…. उत्तर-मध्य में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, दक्षिण-पूर्व में भारी बारिश का अलर्ट

June 22, 2026

नई दिल्ली। देशभर में मौसम (Weather) का मिजाज अलग-अलग है. उत्तर और मध्य भारत (North and Central India) में तेज गर्मी और लू (Heat and Heatwaves) से लोग परेशान हैं, तो वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर, दक्षिण और कुछ पूर्वी राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान (Rain and Thunderstorms) का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में गर्मी पड़ रही है. कई जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है. IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म रातों की स्थिति बनी हुई है.


  • पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट
    पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी इलाकों में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. सिक्किम और उत्तर बंगाल में तेज बारिश की उम्मीद है।

    दक्षिण भारत के मौसम का हाल
    केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मॉनसून एक्टिव है. हैदराबाद और आसपास के इलाकों में 22 जून को गरज के साथ बारिश और आंधी चल सकती है. कोस्टल कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की उम्मीद है, जो गर्मी से राहत दे सकती है.

    वहीं, मध्य भारत और अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो छत्तीसगढ़, विदर्भ (महाराष्ट्र) और ओडिशा में भी गर्मी के साथ कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा।

    मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं.

    गोवा में बारिश का येलो अलर्ट जारी
    गोवा में रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. इससे लोगों को लंबे समय से चल रही गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार और मंगलवार को गोवा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है. अगले तीन-चार दिनों में बारिश और बढ़ने की उम्मीद है.

    तमिलनाडु में भी भारी बारिश
    दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेज होने से तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर, थेनी, डिंडीगुल, कन्याकुमारी और तिरूनेलवेली के घाट इलाकों में बारिश की संभावना है. 22 से 24 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में दिन का तापमान गिरने वाला है।

    दिल्ली और यूपी के मौसम का हाल
    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 22 जून को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं, 23-24 जून को दिल्ली में आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं लेकिन बारिश की गतिविधियां नहीं होंगी।

    जबकि उत्तर प्रदेश में गर्मी का दौर अभी जारी रहने वाला है. IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 24 जून तक लू चलने की संभावना है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

    Share:

  • तीन साल और सॉलिसिटर जनरल बने रहेंगे तुषार मेहता, केंद्र ने पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

    Mon Jun 22 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (General Tushar Mehta) के कार्यकाल को तीन वर्ष के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। मेहता का नया कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा और वे अगले तीन वर्षों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved