img-fluid

तीन साल और सॉलिसिटर जनरल बने रहेंगे तुषार मेहता, केंद्र ने पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

June 22, 2026

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (General Tushar Mehta) के कार्यकाल को तीन वर्ष के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। मेहता का नया कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा और वे अगले तीन वर्षों तक या सरकार के अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।



  • केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तुषार मेहता देश के दूसरे सबसे वरिष्ठ विधि अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। सरकार ने उनके साथ-साथ कई एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) के कार्यकाल का भी विस्तार किया है।

    आदेश के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का पक्ष रखने वाले पांच एडिशनल सॉलिसिटर जनरल को भी तीन-तीन साल के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है। इनमें विक्रमजीत बनर्जी और के.एम. नटराज का नया कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। वहीं सूर्यप्रकाश वी. राजू, एन. वेंकटरमन और ऐश्वर्या भाटी की पुनर्नियुक्ति 30 जून 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

    इसके अलावा, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्यरत चेतन शर्मा को भी राहत मिली है। सरकार ने उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह विस्तार भी अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

    गौरतलब है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट में कई महत्वपूर्ण संवैधानिक, नियामक और जनहित से जुड़े मामलों में पक्षकार है। कानूनी अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति को सरकार की मौजूदा विधिक टीम पर भरोसे और न्यायालयों में निरंतर एवं प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

    Share:

  • पेट्रोल-डीजल के दाम हो सकते हैं कम.... केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिए संकेत

    Mon Jun 22 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने शनिवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम (Global crude oil Prices) में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and diesel prices) में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved