
इंदौर। मां सब्जी लेने के लिए बाहर चली गई और दूसरी मंजिल की गैलरी की रैलिंग के पास खड़ी दो साल की बच्ची रैलिंग की गैप से नीचे आ गिरी। उसकी मौत हो गई। 2 साल की अनिका पिता राजकुमार पाटिल निवासी कमल नगर मूसाखेड़ी को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कल शाम को उसकी मां सब्जी लेने के लिए घर के बाहर आई। इस बीच अनिका दूसरी मंजिल स्थित गैलरी की रैलिंग से झांक रही थी, तभी एकाएक नीचे आ गिरी। उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन जान नहीं बच पाई। उधर छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के कागदीपुरा में 2 साल के अलशान को जलने के चलते एमवाय अस्पताल लाया गया
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved