
भोपाल। क्राइम ब्रांच ने 23 किलो गांजे सहित दो तस्करों को दबोचा है। आरोपियों ने तस्करी के लिए कार में लगी गैस किट की टंकी को कटवाकर उसे विशेष रूप से तैयार कराया था। जिसमें गैस की जगाह गांजा भरकर तस्करी की जाती थी। तस्करों को कल दोपहर को सागर पब्लिक स्कूल के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया है। जब्त गांजे की कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में बदमाशों ने जगदलपुर से गांजा लाकर भोपाल में खपाने की बात स्वीकार की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved