img-fluid

यूसीसी को गुमराह करने वाला सांप्रदायिक एजेंडा – टीएमसी सांसद सौगत रॉय

June 27, 2026


कोलकाता । टीएमसी सांसद सौगत रॉय (TMC MP Saugata Roy) ने कहा कि यूसीसी को गुमराह करने वाला सांप्रदायिक एजेंडा है (UCC is misleading communal Agenda) ।

  • पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की चर्चाओं पर टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने कहा, “यह पूरी तरह सांप्रदायिक एजेंडा है और उनकी पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है। ‘लव जिहाद’ केवल हिंदू सांप्रदायिक संगठनों द्वारा गढ़ा गया नारा है और इसके लिए अलग कानून बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। विवाह से जुड़े मौजूदा कानून पर्याप्त हैं और ऐसे मुद्दों को उठाने का उद्देश्य समाज में हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा करना है। मुस्लिम समुदाय के लिए अलग पर्सनल लॉ बने रहने चाहिए।”

    उन्होंने तारातला हादसे को लेकर रॉय ने पश्चिम बंगाल सरकार की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि केवल पिछली सरकार पर आरोप लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। अब सरकार और नगर निगम की जिम्मेदारी है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उचित कार्रवाई करे। 31 जुलाई तक निर्माण कार्य रोकने के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे विकास कार्यों में देरी होगी और नगर निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

    राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सौगत रॉय ने कहा कि इस सिलसिले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है और चंपत राय की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा सरकार की बड़ी विफलता है और सवाल उठाया कि यदि अनियमितताओं की जानकारी थी तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

    पार्टी के भीतर बागी गुट और चुनाव आयोग जाने के मुद्दे पर सौगत रॉय ने कहा कि संबंधित गुट को कोई कानूनी या संवैधानिक मान्यता प्राप्त नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की आधिकारिक संगठनात्मक सूची पहले ही चुनाव आयोग को सौंप दी गई है और पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बिना किसी भी दावे का कोई कानूनी आधार नहीं है। साथ ही उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर कहा कि यदि सरकार के पास किसी के खिलाफ ठोस सबूत हैं तो कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करे, लेकिन बिना जांच के बेबुनियाद आरोप लगाने से बचना चाहिए।

    Share:

  • CM मोहन यादव जुलाई में कलेक्टर्स-एसपी की क्लास लेंगे, मंत्रालय से निर्देश जारी

    Sat Jun 27 , 2026
    भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) आगामी जुलाई महीने में प्रदेश के सभी जलि कलेक्टर्स औऱ पुलिस अधीक्षकों की एक महत्वपूर्ण कॉनफ्रेंस लेने जा रहे हैं। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से इसके आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह पूरी बैठक वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जाएगी जिसमें सरकार के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved