img-fluid

उद्धव ठाकरे के बेटे ने खोजी अंधी मछली की नई प्रजाति

October 01, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray) के बेटे तेजस ठाकरे ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक अंधी मछली (blind fish) ढूंढ निकाली है। इसका नामकरण मुंबई के नाम पर मुंबा ब्लाइंड ईल रखा गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई के एक कुएं से जीनस रक्थमिच्थिस से संबंधित ब्लाइंड स्वैम्प ईल की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। नई प्रजाति एक ‘हाइपोजीन मीठे पानी की ईल’ है और इस खोज का श्रेय तेजस ठाकरे और उनके तीन साथियों प्रवीण राज जयसिम्हन, अनिल महापात्रा और अन्नम पवन कुमार को दिया गया है।


बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के छोटे पुत्र तेजस ठाकरे जो कि राज्य के पर्यावरण व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के छोटे भाई हैं। वे पर्यावरण में गहरी रुचि रखते हैं। तेजस व उनके तीन साथियों की यह खोज एक्वा इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इच्छितियोलॉजी में प्रकाशित हुई है। यह जर्नल मछलियों पर शोध प्रकाशित करने के लिए जाना जाता है। तेजस का कहना है कि उन्होंने कुछ वर्षों पहले ही इसे ढूंढा था। कोविड-19 महामारी के दौरान इस पर काफी शोध किया। पनियल सांप नुमा दिखने वाला यह जीव मछलियों की श्रेणी में आता है और अंधा होता है। यह मछली मुंबई से सटे पश्चिम घाट इलाके में पाई गई है, इसलिए तेजस ने इसे मुंबा नाम दिया है।



वहीं इस पूरी स्‍टोरी को तेजस ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि ‘आपको एक ऐसी प्रजाति से परिचित कराते हुए खुशी हो रही है जिसे हमने कुछ साल पहले ढूंढा था और कोरोना महामारी के दौरान इस पर काफी शोध किया। इस दौरान उतार-चढ़ाव से भरी यात्रा रही और आज आखिरकार इसे दिन का उजाला देखने को मिला। पेश है मेरे शहर ‘रक्थमिच्टीस मुंबा’ द मुंबई ब्लाइंड ईल से एक नया ब्लाइंड हाइपोजीन फ्रेशवाटर ईल!’

Share:

  • कम्युनिस्टों के लिए भस्मासुर साबित हुए कन्हैया कुमार

    Fri Oct 1 , 2021
    – विष्णुगुप्त कन्हैया कुमार से कम्युनिस्टों की बहुत उम्मीद थी, कम्युनिस्टों ने कन्हैया कुमार को अपना आईकॉन मान लिया था, मास लीडर मान लिया था, अपने खोये जनाधार और आकर्षण को फिर से प्राप्त करने की शक्ति मान ली थी। इतना ही नहीं, जब कभी कन्हैया कुमार नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आग उगलता था, आलोचना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved