img-fluid

उद्धव के बागी सांसद ओमराजे निंबालकर धाराशिव रवाना, 6 सांसदों को लेकर नए संकेत

June 21, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में जारी उठापटक के बीच शिवसेना (UBT) के बागी सांसद ओमराजे निंबालकर आज रविवार को सुबह पुणे से धाराशिव के लिए रवाना हो गए। उनकी यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र में उद्धव गुट की शिवसेना के नेता और कार्यकर्ता भी संशय में हैं। हर रोज महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा अपडेट आ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, ओमराजे निंबालकर बड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच धाराशिव के लिए रवाना हुए। उनके काफिले में शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ता भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस घटनाक्रम को राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

ओमराजे निंबालकर ने कल सीबीआई कोर्ट का ऑर्डर आने के बाद कहा कि अब वो बागी सांसदों के गुट मैं जाएंगे या नहीं इसका फैसला अपने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर बात करने के बाद ही करेंगे। इसी बीच शिवसेना से अलग हुए 6 सांसदों को लेकर भी बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आने की संभावना है।


  • सूत्रों के मुताबिक, आज कल तक लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से इन 6 +सांसदों के स्वतंत्र समूह से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य सार्वजनिक किए जा सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर ये 6 सांसद अपनी भूमिका स्पष्ट करने के लिए संयुक्त रूप से या अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

    इस संभावित प्रेस वार्ता में उनके आगामी राजनीतिक रुख और संगठनात्मक स्थिति पर महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर राज्य के राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजर बनी हुई है।

    वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया। शाह ने आरोप लगाया कि उद्धव कांग्रेस की गोद में बैठे हैं और घुसपैठियों को वोट बैंक में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। शाह ने साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है।

    Share:

  • Air India Express ने शुरू की नवी मुंबई-अबू धाबी फ्लाइट्स की बुकिंग, इस तारीख को पहली उड़ान भरेगी

    Sun Jun 21 , 2026
    नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच डायरेक्ट फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। एयरलाइन कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि यात्री कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म्स से नवी मुंबई और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved