img-fluid

Air India Express ने शुरू की नवी मुंबई-अबू धाबी फ्लाइट्स की बुकिंग, इस तारीख को पहली उड़ान भरेगी

June 21, 2026

नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच डायरेक्ट फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। एयरलाइन कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि यात्री कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म्स से नवी मुंबई और अबू धाबी के बीच यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि नवी मुंबई और अबू धाबी के बीच अगले महीने 15 जुलाई से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होगी।

इस नई फ्लाइट सर्विस के शुरू होने से एयर इंडिया एक्सप्रेस महाराष्ट्र के नए नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेट करने वाली पहली एयरलाइन कंपनी बन जाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि नई फ्लाइट सर्विस मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए दूसरा एयर कनेक्टिविटी रूट उपलब्ध कराएगी, जिससे यात्रा की सुविधा, पहुंच और विकल्पों के बेहतर होने की उम्मीद है।


  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि 15 जुलाई से शुरू होने वाली इस नई सर्विस के तहत शुरुआत में हफ्ते में दो फ्लाइट्स शामिल होंगी और 29 जुलाई से इनकी संख्या बढ़ाकर तीन कर दी जाएगी। इस नई सर्विस के जुड़ने के बाद नवी मुंबई से एयर इंडिया की कुल 30 वीकली फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी, जो अबू धाबी, बेंगलुरू और दिल्ली को डायरेक्ट जोड़ेंगी। एयरलाइन कंपनी ने कहा कि महाराष्ट्र में उसके ऑपरेशन्स लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में वो मुंबई से 95 से ज्यादा वीकली फ्लाइट्स, पुणे से 100 से ज्यादा वीकली फ्लाइट्स और नागपुर से 14 वीकली फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है।

    नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIAL) के सीईओ बी.वी.जे.के. शर्मा ने 17 जून को बताया था कि नवी मुंबई एयरपोर्ट से 15 जुलाई से इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस शुरू होने की उम्मीद है। सीईओ ने कहा था कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेट करेंगी। इसके साथ ही, उन्होंने ये भी बताया था कि 15 जुलाई से ही कार्गो प्लेन्स का भी ऑपरेशन शुरू हो जाएगा। बताते चलें कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पिछले साल 25 दिसंबर को कमर्शियल फ्लाइट्स ऑपरेशन की शुरुआत हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर, 2025 को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।

    Share:

  • NEET स्टूडेंट समय से पहुंच जाएं परीक्षा केंद्र, इसके लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रुके रहे PM मोदी

    Sun Jun 21 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार को) स्टूडेंट्स की सुविधा को प्रॉयरिटी देते हुए एक ऐसा स्टेप उठाया जिसकी चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार, दोपहर 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद PM मोदी ने सीधे अपने आवास जाने की जगह कुछ वक्त तक दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रुकने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved