भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आरक्षक भर्ती परीक्षा में कम नंबर आने से दुखी युवक ने फांसी लगाई

  • गुरुद्वारे के पास पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। चांदमारी झुग्गी बस्ती में रहने वाले युवक ने बमुश्किल पढ़ाई की और ग्रेजुएशन किया। वह पुलिस में भर्ती होकर जनसेवा करना चाहता था। पिछले दिनों उसने आरक्षक भर्ती के लिए परीक्षा दी थी। जिसमें कम नंबर आने के कारण वह सिलेक्ट नहीं हो सका था। जिस कारण डिप्रेशन में रहता था। दो दिन पहले वह घर से बिन बताए निकला था। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने पिपलानी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। एसआई कुल्दीप खरे के अनुसार रवि सोनवाने पुत्र सुनील सोनवाने (24) निवासी 50 क्वार्टर चांदमारी झुग्गी बस्ती बेरोजगार था। वह ग्रेजुएशन करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी के साथ में प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करता था। पिछले दिनों उसने आरक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लिया। जिसमें कुछ नंबर कम आने के कारण वह सिलेक्ट नहीं हो सका था।


मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई में होशियार था। इसके बाद भी नंबर कम आने के कारण वह परेशान रहने लगा था। संभवत: उसने इसी कारण फांसी लगाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की हर एंगल पर जांच की जा रही है। एसआई ने बताया कि शुक्रवार की शाम को रवि घर से बिन बताए निकला था। इसके बाद में वह रात भर घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। कल सुबह आठ बजे उसका शव घर के पास में स्थित गुरुद्वारे के बाहर लगे पेड़ पर लटका मिला।

श्यामला हिल्स: नशे में धुत युवक ने फांसी लगाकर जान दी
श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित गंगानगर में एक युवक ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। शनिवार सुबह जब उसकी नींद नहीं खुली तो परिजन ने उसके का दरवाजा तोड़ा था। इस दौरान युवक की लाश फं दे पर लटकी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के कारण साफ नहीं है। पुलिस के अनुसार राम सिंह पिता स्वर्गीय टेक सिंह (35) गंगानगर झुग्गी में रहता था। राम सिंह मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। परिजन ने बताया कि शुक्रवार रात राम सिंह नशे में घर पहुंचा था। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने उसे आवाज दी थी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया तो राम सिंह का शव फं दे पर लटका हुआ था।

छोला मंदिर: बच्चों सहित पत्नी हुई लापता, पति ने लगा ली फांसी
छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित झंडा चौक सबरी नगर में एक युवक ने शनिवार रात फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि करीब 2 महीने पहले उसकी पत्नी दो मासूम बच्चों के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। काफ ी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पत्नी के लापता होने से वह दुखी था। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। आज पीएम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। पुलिस के अनुसार सौदान सिंह कुशवाह पिता प्यारे लाल कुशवाह (35) झंडा चौक सबरी नगर में रहता था। वह सीमेंट गोदाम मैं मजदूरी करता था। सौदान सिंह के दो भाई भी छोला इलाके में रहते हैं। सौदान सिंह के भतीजे रवि रावत ने शनिवार रात करीब 8 बजे के आसपास चाचा सौदान सिंह को फांसी के फं दे पर लटका देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Share:

Next Post

सीएम राइज स्कूलों को डिजाइन ऐसे करें कि 100 सालों तक खड़े रहें

Sun Feb 27 , 2022
आर्किटेक्ट की इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित भोपाल। सीएम राइज योजना में निर्मित हो रहे स्कूलों के डिजाइन ऐसे हो जो भविष्योन्मुखी हों, उन डिजाइन्स पर बनने वाले विद्यालय भवन आगामी 50-100 वर्षों तक मजबूती से खड़े रहें। ये भवन अध्ययन-अध्यापन की एकाग्रता में सहायक होने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से […]