दार्जिलिंग। दार्जिलिंग के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने शनिवार को दार्जिलिंग के महाकाल बाबा मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने गोरखा वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ दार्जिलिंग जिले के भाजपा सांसद राजू बिष्ट भी थे। इसके बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री दार्जिलिंग के पर्यटन स्थलों का दौरे पर निकल गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved