
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chouhan) ने बताया कि आज राज्य में करीब 18 लाख आवास का संकल्प (Resolution 18 lakh houses fulfilled) पूरा हो गया है। मैं यहां आकर प्रसन्न हूं और सभी को बधाई देता हूं। इसके साथ ही मामा शिवराज ने कांग्रेस पर हमला भी बोला। मामा ने कहा कि कांग्रेस ने मोर आवास मोर अधिकार को छीना है। मगर आज ऐतिहासिक दिन है, एक संकल्प था जो आज पूरा हुआ।
छत्तीसगढ़ की जनता का एक सपना पूरा हुआ है। सबको आवास। मोर आवास मोर अधिकार को कांग्रेस ने छीना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आवास बनाने का पैसा भेजा, लेकिन घर नहीं बना। मामा शिवराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार की रुचि घर बनाने में थी ही नहीं। अपने हिस्से का पैसा भी नहीं दिया। इसलिए जिनके मकान आज से करीब आठ साल पहले बन जाने थे, वो लोग मकान से वंचित रहे।
भाजपा ने उस समय आंदोलन किया कि अगर हमारी सरकार बनी तो पात्र हितकारियों के मकान बनाएंगे। हम जो कहते हैं वो करते हैं। मोदी जी हैं तो मुमकिन हैं। जो वचन छत्तीसगढ़ की जनता को दिया था, वो आज पूरा हुआ। लगभग 18 लाख आवास थे। इनमें वो मकान भी थे, जो सीएम आवास योजना से जुड़े थे। सरकार ने कह तो दिया था, लेकिन वो अधूरे पड़े थे।
हमने आठ लाख से ज्यादा मकान छत्तीसगढ़ में पात्र हितकारियों के लिए राज्य सरकार को दिए थे। साढ़े तीन लाख के आसपास मकान फिर दिए। और अभी 2018 की सूची के तहत करीब 3 लाख के आसपास मकान बचे थे, आज उस सूची को भी संतृप्त कर दिया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved