आचंलिक

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पुरातत्व विभाग की टीम को प्राचीन टेकरी से मिले हड्डियों के अवशेष, मिट्टी की मूर्तियाँ

  • उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर नाग लोक बनाने के लिए लिखा था पत्र

नागदा। नगर से करीब 3 किमी दूर प्राचीन जूना नागदा टेकरी क्षेत्र को उज्जैन के महाकाल लोक की तरह नाग लोक बनाने की मांग उठी है। इस संबंध में गत 18 अप्रैल को ऐतिहासिक धरोहर बचाओ आंदोलन के संयोजक बंटू बोड़ाना ने सीएम शिवराजसिंह चौहान, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर व पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा था। इसके बाद 6 मई को भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीलसिंह यादव ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्रीजी कृष्ण रेड्डी को पत्र लिखा था। पत्र पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग नई दिल्ली व भोपाल के दल ने संयुक्त रुप से जूना नागदा टेकरी का अवलोकन किया।


दल में विभाग के नितिन श्रीवास्तव, के.के. मालवीय सहित एक महिला अधिकारी शामिल थी। अवलोकन के दौरान टीम ने टेकरी की खुदाई की जिसमें टीम को हड्डियाँ और मिट्टी की मूर्तियों के अवशेष प्राप्त हुए जिन्हें परीक्षण के लिए विभाग साथ ले गया। अवलोकन के दौरान आवेदनकर्ताओं के अलावा निजी सलाहकार राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयकुमार मीणा, प्रदेश अध्यक्ष संजीवसिंह, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री सुनीलसिंह, भारतीय मानव अधिकार सरकार ट्रस्ट नागदा तहसील अध्यक्ष सुनील जैन, प्रदेश विधि सलाहकार माधुरी रघुवंशी, नागदा नगर अध्यक्ष जिज्ञासा तिवारी, संभागीय मीडिया प्रभारी सत्येंद्र यादव भी मौजूद थे।

Share:

Next Post

ग्रामीणों ने किया 2 घंटे चक्काजाम

Sat Jun 24 , 2023
भीषण गर्मी में 15 दिनों से बिजली को लेकर ग्राम कढ़ाई के लोग परेशान महिदपुर। विगत लगातार 15 दिनों से भीषण गर्मी से परेशान होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत मंडल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विद्युत मंडल के सामने पहुँचकर जमकर नारेबाजी करते हुए रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। यह मामला है […]