खेल

केंद्रीय खेल मंत्री Kiren Rijiju ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister of Youth Affairs and Sports Kiren Rijiju) ने सोमवार को देशवासियों को होली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं और कामना की कि रंगों का यह त्यौहार लोगों के जीवन में “खुशी और समृद्धि” लाए।

रिजिजू ने ट्वीट किया,”सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस पावन पर्व पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि यह होली आप सभी के जीवन में ख़ुशियों के रंग, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें।”

बता दें कि भले ही होली मुख्यतः हिंदू त्यौहार है, लेकिन यह अन्य धर्मों के लोगों द्वारा भी मनाया जाता है। यह देश में बसंत के मौसम के आगमन का प्रतीक है। लोग इस त्यौहार को कुछ बेहतरीन मिठाइयों, ठंडई, और विभिन्न रंगों के साथ “होली है” बोलकर मनाते हैं।”

हालांकि, कोविड-19 मामलों में हालिया बढोत्तरी को देखते हर देश भर के अधिकांश राज्यों में यह त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जा रहा है।

Share:

Next Post

सरकारी नीतियों के लिए जरूरी दरकार

Mon Mar 29 , 2021
-ललित गर्ग हाल ही में पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से देश के 34 शहरों में खुशी का स्तर नापने के लिये एक महत्वपूर्ण सर्वे कराया गया, अब तक इस तरह के सर्वे एवं शोध विदेशों में ही होते रहे हैं, भारत में इस ओर कदम बढ़ाना जागरूक समाज का द्योतक हैं। इस किय गए सर्वे […]