बड़ी खबर

लखीमपुर कांड : संयुक्त किसान मोर्चा 18 अक्तूबर को देशभर में रोकेगा रेल, 26 को करेगा महापंचायत

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) के विरोध में महापंचायत (Mahapanchayat) करने का एलान किया है। 26 अक्तूबर को लखनऊ (Lucknow) में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। इसके अलावा 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोकने का एलान किया है। साथी अजय मिश्र (Ajay Mishr) के इस्तीफे की मांग की है और आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग की है।


संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 15 अक्तूबर को दशहरा पर पीएम मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का पुतला फूंकेंगे। लखीमपुर खीरी की घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अक्तूबर को पुतला दहन होगा। 18 अक्तूबर को 6 घंटे ट्रेन रोकी जाएगी। 26 अक्तूबर किसान मोर्चा महापंचायत करेगा।

Share:

Next Post

ताइवान पर बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं, चीन के एकीकरण के लिए सैन्य बल का भी...

Sat Oct 9 , 2021
बीजिंग। चीन और ताइवान की गहमागहमी के बीच राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान को चीन में शामिल करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह ताइवान को शांतिपूर्ण तरीके से चीन में शामिल करना चाहते हैं, लेकिन अगर उन्हें सैन्य बल के इस्तेमाल की जरूरत महसूस हुई तो वह इससे भी पीछे नहीं […]