बड़ी खबर

अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ी


नई दिल्ली। पिछले महीने के अंत में अनलॉक-5 के लिए जारी की गईं गाइडलाइंस को अब नवंबर अंत तक के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 नवंबर तक जारी रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, ”MHA ने आज ऑर्डर जारी किया है, जिसके तहत 30 सितंबर को जारी गईं गाइडलाइंस 30 नवंबर तक प्रभावी रहेंगी। वहीं, 30 नवंबर, 2020 तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा।”

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी ऑर्डर में कहा गया है कि किसी शख्स या फिर कोई सामाना को प्रदेश के अंदर या एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश ले जाने पर कोई रोक नहीं होगी। इसके लिए कोई भी अलग पास की जरूरत नहीं होगी।

Share:

Next Post

शिवराज ने कहा, हार की बौखलाहट से अधिकारी-कर्मचारियों को धमका रहे कमलनाथ-दिग्विजय

Tue Oct 27 , 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और […]