
नई दिल्ली (New Delhi)। कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव (National General Secretary) प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की जगह उत्तर प्रदेश कांग्रेस (Uttar Pradesh Congress) को नया प्रभारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसका फैसला प्रदेश कमेटी के गठन के बाद होने की संभावना है। अगले महीने होने वाले निकाय चुनाव को देखते हुए प्रदेश कमेटी जल्द घोषित करने की तैयारी है। पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में प्रियंका गांधी की ज्यादा बड़ी भूमिका तय करने जा रही है।
प्रदेश प्रभारी के रूप में प्रियंका गांधी ने स्वयं विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। पार्टी अब उन्हें किसी एक राज्य की जिम्मेदारी से बांधने के पक्ष में नहीं है। पार्टी की राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद जातीय समीकरण को देखते हुए किसी तेज तर्रार राष्ट्रीय महासचिव को यूपी के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।
प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी स्वयं अनुसूचित जाति के हैं। ऐसे में प्रदेश प्रभारी के रूप में किसी ब्राह्मण या अन्य पिछड़ा वर्ग के बड़े चेहरे को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved