उत्तर प्रदेश देश राजनीति

UP Elections : कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, 89 में 37 महिलाएं

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची (third list of candidates) जारी कर दी है। इस सूची में 89 उम्मीदवारों में से 37 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है।


कांग्रेस की तीसरी सूची में बेहट से पूनम काम्बोज, नाकुर से रणदीर सिंह, सहारपुर से संदीप राना, देवबंद से राहत खलील, रामपुर मनिहरन से (एससी) ओमपाल सिंह, गनगोह से अशोक सैनी, बरहपुर से हाजी एहसान अली अनसारी, धमपुर से हुसैन अहमद अनसारी, बिजनौर से अकबरी बेगम, चांदपुर से उदय त्यागी, नूरपुर से बालादेवी सैनी, कंठ से मुहम्मद इसरार सैफी, कुंडरकी से दराक्षा एहसान खान, स्वार से राम रक्षपाल सिंह, मिलक से कुमार एकलव्य वाल्मिकी, नौगांव सादत से रेखा सुखराज रानी, हसनपुर से असीम हुसैन सबरी, हाथरस से सरोज देवी, सदाबाद से मथुरा प्रसाद कुशवाहा, सिकंदरा राव से डॉक्टर छवि, फिरोजाबाद से संदीप तिवारी, अमनपुर से दिव्या शर्मा, पतियाली से मोहम्मद इमरान अली, अलीगंज से सुभाष चन्द्र वर्मा, मरहरा से तारा राजपूत, जलेसर से नीलिमा राज, भोनगांव से ममता राजपूत, गुन्नौर से विजय शर्मा, सहसवां से राजवीर यादव, विलसी से अंकित चौहान, सेखूपुर से फराह नईम, दातागंज से आतिफ खान जख्मी, भोजीपुरा से सरदार खान, फरीदपुर से विशाल सागर, बिठारी चैनपुर से अल्का सिंह, बरेली से कृष्णकांत शर्मा, बरेली कैंट से मुहम्मद इस्लाम अनसारी, मोहाली से आशीष मिश्रा, हरगांव से डॉक्टर ममता वर्मा, लहरपुर से अनुपमा द्विवेदी, महमूदाबाद से उषा देवी वर्मा, सिधौली से कमला रावत , मिसरिख से सुभाष चन्द्र राजवंशी, सवाईजपुर से राजवर्धन सिंह राजू, हरदोई से आशीष कुमार सिंह, गोपामऊ से सुनीता देवी, सांडी से आकांक्षा वर्मा, बालामऊ से सुरेन्द्र कुमार, साफीपुर से शंकर लाल गौतम, सदर से अभिषेक सिंह राना, तिरवा से नीलम शाक्य , भरथना से स्नेहलता दोहरे, बिधुना से सुमन व्यास, डिबियापुर से मनोज कुमार पाल, रसूलाबाद से मनोरमा संखवार, अकबरपुर रनिया से अमरीश सिंह गौर, सिकंदरा से नरेश कटियार, भोगनीपुर से गोविंद निषाद, बिठूर से अशोक कुमार निषाद, मौरानीपुर से भगवानदास कोरी, गरौठा से नेहा संजीव निरंजन, चरखरी से निर्दोष दीक्षित, चित्रकूट से निर्मला भारती, जहानाबाद से कमला प्रजापती, बिंदकी से अभिमन्यु सिंह, फतेहपुर से मोहसिन खान, पट्टी से सुनीता सिंह पटेल, कुर्सी से जमील अहमद, बाराबंकी से गौरी यादव, रुदौली से दयानंद शुक्ला, मिल्कीपुर से नीलम कोरी, बीकापुर से अखिलेश यादव, टांडा से सैयद मिर्जउद्दीन किचौची, आलापुर से सत्यमवदा पासवान, जलालपुर से डॉक्टर रागिनी पाठक, नानपारा से अब्दुल मोहम्मद सिद्दकी, माटेरा से अली अकबर, पयागपुर से राना शिवम सिंह, भिनगा से वंदना शर्मा, श्रावस्ती से ज्योति वर्मा, गैनसारी से इस्तियाक अहमद खान, बलरामपुर से बबिता आर्य, सोहरतगढ़ से चौधरी रविन्दर प्रताप, बांसी से किरन शुक्ला, इटावा से अर्शद खुर्शीद, बस्ती सदर से देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पिपराइच से मेनका पाण्डेय, पथरदेवा से अंबर जहां और बांसडीह से पुनीत पाठक को उम्मीदवार बनाया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Thu Jan 27 , 2022
27 जनवरी 2022 1. मैं हूं हरी, मेरे बच्चे काले। मुझे छोड़, बच्चों को खा ले। उत्तर. ……..इलायची 2. हरा किला है, लाल महल, श्वेत-श्याम सब वासी हैं। भीतर जल-थल में रहते, बाहर से मजबूती है। उत्तर. ……..तरबूज 3. दुबली पतली देह पर पहने काले कपड़े। धूप से करे दो हाथ और पानी से झगड़े। […]