img-fluid

UP: बरेली में एक महिला ने गरीब लड़की को सरेराह जड़े 11 थप्पड़…. जानें क्या है मामला?

May 01, 2026

बरेली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला दूसरी महिला को एक के बाद एक लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है बरेली में लोगों के घरों में साफ सफाई (Cleanliness) का काम करने वाली एक महिला की मां के साथ यह घटना हुई है. मजदूरी मांगने के लिए जब महिला अपनी मालकिन के पास पहुंची तो वह आग बबूला हो गई और उसने एक के बाद एक महिला को 11 थप्पड़ मार दिए. इस घटना का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social media) पर खूब तेजी से वायरल हुआ।


  • बताया जा रहा है यह पूरा मामला बरेली का सुभाष नगर क्षेत्र का है. इस पूरे मामले में पीड़ित महिला की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि मेरी बेटी महिला के घर पर काम करती थी. वह कई दिनों से बीमार चल रही थी और अस्पताल में एडमिट थी. बेटी ने रुपए लेने मालकिन के पास भेजा था लेकिन रुपए देने की वजह महिला ने मारपीट की और बेइज्जत किया. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

    पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार
    बताया जा रहा है सुभाष नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली विमला देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को शिकायत पत्र दिया जिसमें उसने कहा कि उसकी बेटी पिछले 8 महीने से करगैना क्षेत्र में ममता नाम की महिला के घर पर झाड़ू पोछा का काम करती थी. लेकिन तभी बेटी की तबीयत खराब हो गई. इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया. बेटी ने बताया कि मालकिन के पास रुपए बाकी है, वह रुपए लेकर आ जाओ, जिससे की दवाई का खर्च उठाया जा सके. महिला ने पुलिस को बताया है कि जब उसने महिला से रुपए मांगे तो वह गंदी-गंदी गालियां देने लगी और थप्पड़ मारना शुरू कर दिए।

    8 महीने से नहीं दी थी मजदूरी
    पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि महिला अपनी बेटी की मजदूरी के पैसे लेने के लिए गई थी लेकिन मालकिन ने रुपए देने से साफ इंकार कर दिया और एक के बाद एक थप्पड़ मारने लगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पीड़ित महिला ने यह भी बताया है कि पिछले 8 महीने से वह महिला के यहां काम कर रही थी और 5000 रुपए प्रति महीना देने की बात तय हुई थी पिछले आठ महीना से एक पैसा भी उसको नहीं दिया गया और उल्टा उसे जान से मारने की धमकी दी गई है.

    Share:

  • FDI: तेज आर्थिक वृद्धि से विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा, सुधारों के दम पर 90 अरब डॉलर के पार पहंचेगा एफडीआई

    Fri May 1 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 90 अरब डॉलर ($90 Billion) के पार पहुंच सकता है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया (Amardeep Singh Bhatia) ने कहा, अप्रैल, 2025 से फरवरी, 2026 के दौरान देश में कुल 88 अरब डॉलर से अधिक का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved