img-fluid

JDU में विलय से पहले उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, कई नेता RJD में गए

March 12, 2021

पटना। बिहार की राजनीति में लव-कुश समीकरण एकबार फिर से साथ आने वाला है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) का जनता दल यूनाइटेड (JDU) में विलय की पटकथा तैयार हो चुकी है। लेकिन इस पटकथा से पहले RLSP चीफ उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को बड़ा झटका लगा है। उनके प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता आरजेडी में शामिल हो गए हैं।

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा, महिला सेल की प्रमुख मधु मंजरी कार्यकर्ताओं के साथ RJD में शामिल हो गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP का नीतीश कुमार की पार्टी JDU में मर्जर होने जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि 14 मार्च को उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी की अहम बैठक के बाद इसे लेकर अंतिम निर्णय भी लेने वाले हैं। लेकिन ये फैसला होने से पहले ही पार्टी में टूट होती दिख रही है।

बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी RLSP के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ दिया था। चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो। सुबोध मेहता भी पार्टी छोड़कर लालटेन का दामन थाम चुके हैं। बीते महीनों में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में जबरदस्त टूट हुई है, जो अभी तक जारी है। ऐसे में लगातार लग रहे इन झटकों का मर्जर पर क्या असर पड़ता है, ये देखने वाली बात होगी। यूं तो नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का साथ लंबा रहा है, लेकिन 2013 में नाराजगी के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू छोड़ अपनी अलग पार्टी बना ली थी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली थी।

Share:

  • Health tips: कब्ज से राहत के साथ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है आडू फल, जानें अन्‍य फायदें

    Fri Mar 12 , 2021
    आधुनिक समय में स्वस्थ रहने में खानपान की महत्‍पूर्ण योगदान होता है । खानपान से शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होने के साथ ही बीमारियों को दूर रखने में भी मदद मिलती है। आज हम आपको इस लेख के माध्‍यम से ऐसे ही एक आडू फल के बारें में बतानें जा रहें हैं । […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved