
पटना। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। एनडीए में उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश इस चुनाव के लिए नामांकन नहीं भरेंगें। सूत्रों के अनुसार ये खबर सामने आई है। साथ ही ये भी खबर आई है कि वह दीपक प्रकाश अब बिहार सरकार में मंत्री नहीं रहेंगे।
नई सरकार के शपथ के 6 महीने बाद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री पद छोड़ना होगा। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा को बीजेपी की तरफ से विलय का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन इस प्रस्ताव को मानने से उपेंद्र कुशवाहा ने इंकार कर दिया है।
बीजेपी को उम्मीद थी कि पार्टी के नेतृत्व वाली नई सरकार में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के राजनीतिक भविष्य को देखते हुए मान जाएंगे लेकिन उपेंद्र इसके लिए तैयार नहीं हुए। रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को इस बात का संकेत भी दिया था कि पुत्र मोह से बड़ी उनके लिए पार्टी है। ऑफ दी रिकॉर्ड फोन पर हुई बातचीत पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह NDA में बने रहेंगे। बेटे दीपक प्रकाश भी 6 महीना पूरे होने तक मंत्री बने रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved