देश मध्‍यप्रदेश

मध्य प्रदेश के दिमनी में पोलिंग बूध पर हंगामा, दो पक्षों के बीच पथराव; चली गोलियां

दिमनी। मध्य प्रदेश में आज सभी 230 विधानसभासीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच दिमनी विधानसभा क्षेत्र में हिंसा की खबर सामने आई है। इस हंगामे में दो लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 148 पर हंगामा हुआ है। इस हंगामे में दो पक्षों के बीच पथराव की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया।


इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि हंगामे के दौरान गोली भी चली है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र काफी हाई प्रोफाइल है क्योंकि यहां से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मैदान में है। बहरहाल स्थिति अभी नियंत्रण में है और यहां पर भारती सशस्त्र बल को तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई है लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं।

Share:

Next Post

Virat Kohli के 50वें शतक के बाद अनुष्का शर्मा का पोस्ट जमकर हो रहा वायरल

Fri Nov 17 , 2023
मुंबई (Mumbai)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 (world cup 2023) सेमीफाइनल का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड […]