img-fluid

उत्तराखंड में पेपर लीक से हड़कंप, UTU ने 2 परीक्षाएं कीं रद्द

July 23, 2026

नई दिल्ली: देशभर में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UTU) में पेपर लीक का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. विश्वविद्यालय ने प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद 24 जून और 8 जुलाई को आयोजित दो परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. इस घटना के बाद सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है, जबकि मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

वॉट्सऐप ग्रुप पर प्रश्नपत्र साझा करने का आरोप
आरोप है कि देहरादून स्थित शिवालिक कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने परीक्षा से पहले वॉट्सऐप ग्रुप पर प्रश्नपत्र साझा किया और छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी दी. शिकायत विश्वविद्यालय तक पहुंचने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई. जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित परीक्षाओं को रद्द कर दिया.


  • NSUI ने किया विरोध प्रदर्शन
    पेपर लीक की जानकारी सामने आने के बाद NSUI कार्यकर्ता उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस मामले में किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता हो सकती है. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. विश्वविद्यालय परिसर में उन्हें रोक दिए जाने के बाद उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

    कुलपति ने बताई कार्रवाई की पूरी जानकारी
    UTU की कुलपति तृप्ता ठाकुर ने बताया कि 24 जून और 8 जुलाई की परीक्षाओं से जुड़ी गोपनीय शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर एक जांच समिति गठित की गई थी. जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिवालिक कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष गुप्ता को विश्वविद्यालय की परीक्षा पैनल से सात वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है.

    उन्होंने बताया कि 8 जुलाई की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि हुई थी. वहीं, 24 जून की इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विषय की परीक्षा को एहतियातन रद्द किया गया, क्योंकि उसका प्रश्नपत्र भी उसी शिक्षक ने तैयार किया था. यह परीक्षा अब अगस्त में दोबारा आयोजित की जाएगी. कुलपति ने दावा किया कि विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली सुरक्षित है. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

    आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
    मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने विश्वविद्यालय की शिकायत के आधार पर आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस पेपर लीक से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में अन्य लोगों की भी भूमिका है या नहीं.

    Share:

  • MP: अंधविश्वास के चक्कर में लूट गई इज्जत, झाड़फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, संतान सुख की चाह पड़ी भारी

    Thu Jul 23 , 2026
    टीकमगढ़। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्चे नहीं होने से परेशान महिला को झाड़ फूंक के बहाने बुलाया गया था। पीड़ित महिला की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved