देश राजनीति

UP के बाहुबली मुख्तार अंसारी को लाया जा रहा लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) के बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) एक बार फिर चर्चा में है इस बार मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)को बांदा जेल से शिफ्ट करने की तैयारी है। अब लखनऊ जेल (UP Jail) में शिफ्ट किया जा सकता है।



मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)को एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा में राजधानी लखनऊ लाया जा रहा है। लखनऊ में एक मामले में मुख्तार अंसारी की पेशी होगी। मुख्तार की लखनऊ के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होगी। अब लखनऊ जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। सोमवार को तड़के मुख्तार (Mukhtar Ansari)को कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से लखनऊ ले जाया जा रहा है
बता दें कि मुख्तार (Mukhtar Ansari)को पिछले साल सात अप्रैल को पंजाब से बांदा जेल लाया गया था। वह जेल की 16 नंबर बैरक में है। जेल में मिलाई पर रोक के बावजूद मुख्तार के बेटे, पत्नी, भाई आदि लगभग हर हफ्ते आकर जेल में मुख्तार से मुलाकात करते रहे।

जेल के अंदर व बाहर मुख्तार (Mukhtar Ansari)की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। पहले भी वह बांदा जेल में ही था। उधर, पता चला है कि लखनऊ ले जाए जाने की भनक लगते ही मुख्तार के लोग उनके काफिले के आगे पीछे या आसपास रहने को बेहद गुपचुप ढंग से बांदा के आसपास देर रात पहुंच गए।

Share:

Next Post

कब्ज की समस्‍या से पाना चाहते हैं छुटकारा तो आजमाए ये असरदार उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Mon Mar 28 , 2022
नई दिल्ली. कब्ज(Constipation) एक ऐसा समस्या है जिसका सामना हर उम्र के व्यक्ति को करना पड़ता है. कब्ज की समस्या से निपटने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं मिल पाता, लेकिन हाल ही में एक एक्सपर्ट ने एक ऐसी चीज के बारे में बताया है […]