भोपाल। अप्रैल में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने शहरी क्षेत्रों के लिए अनुपूरक बजट में बड़ी राशि का इंतजाम कर दिया है। निकायों को बजट से अलग वित्तीय सहायता के रूप में साढ़े छह करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, अन्य योजनाओं के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। तय किया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी नगर निगम क्षेत्रों में चुनाव से पहले कार्यक्रम करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने रीवा, सिंगरोली खंडवा, बुरहानपुर, जबलपुर, रतलाम देवास, ग्वालियर और मुरैना के कार्यक्रम तय भी कर लिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी निकाय चुनाव को लेकर गतिविधियां बढ़ा दी हैं। प्रत्याशी चयन के लिए जिला चयन समिति की बैठकें लगातार हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार को जोर निकाय चुनाव से पहले नगरीय क्षेत्रों निर्माण के लंबित कामों को पूरा कराने के साथ नये कामों की शुरुआत करने पर है। इसके लिए निकायों ने विभाग से बजट की मांग की थी। विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहमति देते हुए अनुपूरक अनुमान में वित्तीय सहायता के तौर पर साढ़े छह सौ करोड़ रुपये दिये जा रहे हैं। वहीं, विभिन्न योजनाओं के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपये रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि विभाग को यह राशि जल्द लेने की अनुमति वित्त विभाग द्वारा दे दी जाएगी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस में निकाय चुनाव के लिए गतिविधियां बढ़ा दी हैं। प्रत्याशी चयन के लिए जिला स्तरीय समिति की प्रारंभिक बैठकें हो चुकी हैं। पार्टी ने तय किया है कि इस बार प्रत्याशी का चयन के लिए पैनल नहीं बनाई जाएंगी। एक नाम पर सहमति बनाकर जिला इकाई प्रदेश कमेटी को भेजेगी। संगठन इसके आधार पर प्रत्याशी घोषित करेगा।
Share:Related Articles
आज से गिरेगा तापमान… गुजरने जा रहा पश्चिमी विक्षोभ
भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदले हवाओं के रुख के कारण राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। […]
सिंधी समाज की महिलाओं ने की बबूल वृक्ष की पूजा
संत नगर। सिन्धी समाज की महिलाओं ने शनिवार को बबूल के वृक्ष की पूजा आराधना कर गोगडो पर्व (नागपंचमी) का त्यौहार मनाया। उक्त जानकारी सिंधी महिला पंचायत की अध्यक्ष किरण वाधवानी ने देते हुए बताया कि कम्यूनिटी हाल में बबूल के पेड के नीचे कथा वाचन हुआ और इसके बाद घर से थाली में सभी […]
चुनाव समिति बैठक की खानापूर्ति पूरी, प्रत्याशियों का ऐलान कभी भी
भाजपा के लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी तय भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए होने वाली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की खानापूर्ति कर ली है। अब पार्टी हाईकमान कभी भी अधिकृत तौर पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकता है। […]