मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने 25 फरवरी को अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने रैपर हनी सिंह (Rapper Honey Singh) के साथ अपनी केक कटिंग सेरेमनी की जिसमें उन्होंने 24 कैरेट सोने का केक काटा। दरअसल उर्वशी रौतेला को यह केक रैपर हनी सिंह ने ही गिफ्ट किया है। इस केक की कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उर्वशी रौतेला की तारीफों की पुल बांधते हुए हनी सिंह ने कहा कि वह वास्वत में दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हैं और इसीलिए मैंने उन्हें ‘लव डोज’ के लिए साइन किया था। मालूम हो कि लव डोज हनी सिंह के कुछ सबसे हिट हुए रैप्स में शुमार है।
उर्वशी रौतेला की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
हनी सिंह ने कहा, “वह सबसे अच्छी हैं।” उर्वशी रौतेला को भी हनी सिंह का दिया यह गिफ्ट इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल फोटो पर लगाया है। उर्वशी रौतेला ने इस केक के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए हैं। एक्ट्रेस ने केक के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “लव डोज 2 के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन। 24 कैरेट का गोल्ड केक।” एक्ट्रेस की तस्वीरों पर लोगों ने भी मजेदार कमेंट किए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved