img-fluid

ये कैसा दोगलापन, POK यात्रा पर अमेरिकी राजदूत ने बताया ‘आजाद जम्मू-कश्मीर’

October 06, 2022

नई दिल्ली। पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम (Ambassador Donald Blom) की इस सप्ताह पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे वाले कश्मीर (POK) की यात्रा की है। इस दौरान डोनाल्‍ड ब्‍लोम (Ambassador Donald Blom) के एक ट्वीट ने भारत और अमेरिका के रिश्‍तों पर सवालिया निशान लगा दिया है। ब्‍लोम ने पिछले दिनों पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर यानी पीओके का दौरा किया था। जब वह दौरे से वापस लौटे तो उन्‍होंने पीओके को आजाद कश्‍मीर कहकर संबोधित कर दिया।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम (Ambassador Donald Blom) की इस सप्ताह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) की यात्रा की है। उन्होंने इस पूरे क्षेत्र को ‘आजाद जम्मू-कश्मीर’ कहा है, हालांकि डोनाल्ड ब्लोम के इस यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।



  • इससे पहले अप्रैल में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी प्रतिनिधि इल्हान उमर की पीओके यात्रा को संकीर्ण मानसिकता वाली राजनीति करार दिया था, हालांकि, बीते तीन साल में किसी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यह पहली यात्रा थी। उमर ने अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के मुद्दे के साथ-साथ अनुच्छेद 370 की समाप्ति को लेकर भी बयान दिया था।

    वहीं, अमेरिकी राजदूत की इस यात्रा का उद्देश्य पाकिस्तानी विरासत और सांस्कृतिक स्थलों को बहाल करना था। साथ ही 2005 के भूकंप के पीड़ितों के लिए अमेरिकी सहायता को उजागर करना था। इसके अलावा हाल ही में पाकिस्तान में आई बाढ़ को देखते हुए भी उन्होंने पीओके की यात्रा की है।

    आपको बता दें कि किसी अमेरिकी अधिकारी का पीओके का यह दूसरा दौरा है। ब्लोम ने पूरे पीओके को एजेके (आजाद जम्मू और कश्मीर) के रूप में उल्लेख किया है। उनका यह बयान भारत सरकार की सोच और स्टैंड के खिलाफ है। भारत मानता है कि इस क्षेत्र पर 1947 में पाकिस्तान द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया था।
    दूसरी तरफ विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी राजदूत का यह बयान चीन को भी एक जवाब हो सकता है। चीन ने पिछले हफ्ते कहा था कि चीन-पाकिस्तान सहयोग के खिलाफ आलोचना करने के बजाय अमेरिका को पाकिस्तान के लोगों के लिए कुछ फायदेमंद काम करना चाहिए।

    Share:

  • US से कार चलाकर डेढ़ महीने में 20 देशों की यात्रा कर भारत पहुंचा लखविंदर

    Thu Oct 6 , 2022
    बठिंडा। वैश्विक महामारी कोरोना (global pandemic corona) के चलते लोगों के जीवन में कैसा बदलाव आया यह हम सभी जानते हैं, अनचाहे ही सही, कोरोना वायरस ने हमें एक नई दुनिया की ओर धकेल दिया है और हमारे जीने का अंदाज (our way of life) ही बदल कर रख दिया है। उदाहरण के लिए ऐसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved