विदेश

अमेरिका-जापान का 46 हजार सैनिकों के साथ सैन्य अभ्यास शुरू

टोक्यो । चीन की क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों के मद्देनजर जापान और अमेरिका (US-Japan) ने जापान के नजदीक ‘कीन सॉर्ड’ के नाम से वायुसेना, नौसेना और थलसेना का अभ्यास (US-Japan military exercise ) शुरू किया। योशीहिदे सुगा (Yoshihida Suga) के पिछले महीने जापान के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह पहला बड़ा सैन्य अभ्यास है। योशीहिदे ने संकल्प लिया था कि वह चीन से मुकाबले के लिए सेना को मजबूत बनाना जारी रखेंगे।

दरअसल, पूर्वी चीन सागर में जापान नियंत्रित द्वीपों पर चीन अपना दावा करता है। ‘कीन सॉर्ड’ हर दो साल में होने वाला सैन्य अभ्यास है। इसमें जापान और अमेरिका के दर्जनों युद्धपोत, सैकड़ों विमान और 46 हजार सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। यह पांच नवंबर तक चलेगा और इसमें पहली बार साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध का प्रशिक्षण शामिल किया जाएगा।

जापान के दक्षिण में कागा हेलिकॉप्टर करियर पर जापान के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल कोजि यामाजाकी ने कहा, ‘जापान के आसपास सुरक्षा स्थिति गंभीर हो गई है। इसने हमें जापान-अमेरिका गठबंधन की ताकत दिखाने का अवसर दिया है।’ चीन की विस्‍तारवादी नीति का हम विरोध करते हैं। हर किसी को अपने दायरे में रहना चाहिए।

Share:

Next Post

जानियें: आज शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त

Tue Oct 27 , 2020
दोस्‍तों आज का दिन मंगलवार का दिन यानि बजरंगबली का पावन दिन आज का दिन आपके लिए शुभ और मंगलमय हो इसकी हम कामना करतें हैं , अगर आज के दिन आप कोई शुभ कार्य करने का सोंच रहें हैं तो हम आपकों बताएंगें की आज शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त क्‍या है […]