बड़ी खबर

अमेरिकी सांसदों ने भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमांड मुख्यालय का किया दौरा, जानिए क्या थी वजह

मुंबई। अमेरिकी के दो सांसदों वाले प्रतिनिधिमंडल ने बीती 11 अगस्त को भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमांड के मुंबई स्थित मुख्यालय का दौरा किया। जिन सांसदों ने नौसेना की पश्चिमी कमांड के मुख्यालय का दौरा किया, उनमें अमेरिकी सांसद रोहित खन्ना और डेबराह रॉस शामिल थीं। नौसेना मुख्यालय के दौरे के दौरान अमेरिकी सांसदों के साथ गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी डॉ. विक्रम कृष्णमूर्ति भी साथ रहे।

अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमी नेवल कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को नौसेना की पश्चिमी कमांड की भूमिका और उसके कामकाज के बारे में जानकारी दी गई। अमेरिकी सांसदों ने भारत में निर्मित विध्वंसक आईएनएस कोच्चि का भी दौरा किया। अमेरिकी सांसदों ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का भी दौरा किया।


बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच हर साल समुद्री सुरक्षा को लेकर बातचीत होती है और बीते दो दशकों में दोनों देशों के बीच संबंध काफी मजबूत हुए हैं। अमेरिकी नौसेना और भारतीय नौसेनाओं के बीच भी सहयोग बढ़ रहा है। इसके तहत बहुपक्षीय युद्धाभ्यास जैसे मालाबार युद्धाभ्यास आदि होते हैं। साथ ही उच्च स्तरीय अधिकारियों का भी एक दूसरे के यहां आना जाना होता रहता है। अमेरिकी सांसदों के ताजा दौरे को भी उसी नजरिए से देखा जा रहा है।

Share:

Next Post

'पिता ने BJP के लिए जीवन न्यौछावर कर दिया, उनके शव के लिए वाहन तक न देखी एमपी सरकार', जानिए क्या है मामला

Mon Aug 14 , 2023
छतरपुर। एमपी के पूर्व गृहमंत्री रामदयाल अहिरवार (Former MP Home Minister Ramdayal Ahirwar) का निधन हो गया है, उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. इस बीच प्रदेश से बहुत ही शर्मनाक सामने आई, वो यह कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के रहते रामदयाल अहिरवार एक बार गृहमंत्री, 2 बार मंत्री और […]