विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भारतीयों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने भारतीयों को उनके स्वतंत्रता (Independence Day 2022) के 75 साल पूरे होने पर बधाई दी है। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि अमेरिका और भारत (US -India) अभिन्न मित्र हैं। वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए दोनों देश मिलकर काम करना जारी रखेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 1947 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अंत का जश्न मनाते हुए भारत आज आजादी (Indias Democratic Journey) की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।



देश की लोकतांत्रिक यात्रा (Indias Democratic Journey) का सम्मान करने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि दोनों देश अहम भागीदार हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिका भारत के लोगों के साथ महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश का पालन करता है। बाइडन ने आगे कहा कि इस वर्ष दोनों देश अपने महान लोकतंत्रों के बीच राजनयिक संबंधों की 75 वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। हमारी साझेदारी हमारे लोगों के बीच गहरे बंधनों से और मजबूत हुई है। संयुक्त राज्य अमेरिका में जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने हमें एक अधिक नवीन, समावेशी और मजबूत राष्ट्र बनाया है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में, दोनों लोकतंत्र नियम-आधारित व्यवस्था की रक्षा के लिए एक साथ खड़े रहेंगे, अपने लोगों के लिए अधिक शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देंगे। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह वर्ष दोनों देशों के लिए विशेष रूप से सार्थक है क्योंकि हम 75 साल के राजनयिक संबंध की वर्षगांठ मना रहे हैं। हमारी रणनीतिक साझेदारी जलवायु से लेकर व्यापार तक जीवंत है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि, दो महान लोकतंत्रों के रूप में हमारी साझेदारी हमारे लोगों की सुरक्षा और समृद्धि और वैश्विक भलाई में योगदान देना जारी रखेगी।

 

Share:

Next Post

भारत ने पाकिस्तान के समक्ष रखी करतारपुर साहिब की यात्रा पासपोर्ट मुक्त करने की मांग

Mon Aug 15 , 2022
नई दिल्ली। भारत (India) चाहता है कि सिखों के धर्मस्थल (shrine of Sikhs) करतारपुर साहिब (Kartarpur Sahib) की यात्रा को पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) पासपोर्ट मुक्त (passport free) करे तथा प्रति यात्रा पर लिए जाने वाले सेवा शुल्क को भी हटाएं। विदेश मंत्रालय पाकिस्तान के समक्ष इस मुद्दे को उठा रहा है। हालांकि, अभी तक […]