विदेश

अमेरिका के विदेश विभाग ने चीन और अन्य विदेशी सरकारों के 17 अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

गुरुवार को मानवाधिकार दिवस के मौके पर अमेरिका के विदेश विभाग ने चीन और अन्य विदेशी सरकारों के 17 अधिकारियों और उनके परिवारों को विदेशी संचालन और संबंधित कार्यक्रम विनियोग अधिनियम 2020 के तहत प्रतिबंधित कर दिया। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि यह फैसला अधिकारियों के मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन में शामिल होने के कारण किया गया है।  

पोम्पियो ने कहा, विदेश विभाग चीन के शियामेन पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो वुकुन पुलिस स्टेशन के चीफ हुआंग युआनजियांग को शियामेन में मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन करने के कारण प्रतिबंधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध हुआंग की पत्नी पर भी लागू होगा।

Share:

Next Post

गुपकारों ने जम्मू-कश्मीर तो ममता ने बंगाल में घोंटा लोकतंत्र का गला: अनुराग ठाकुर

Fri Dec 11 , 2020
जम्मू। जम्मू और कश्मीर डीडीसी चुनावों के प्रभारी, केंद्रीय वित्त और कॉर्पारेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “गुप्कर गैंग और ममता बनर्जी, दोनों ही तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या का प्रसार करती हैं। दोनों ही, भय, द्वेष और सार्वजनिक जीवन में व्यवधान पैदा करने वालों के साथ मिले हुए हैं।” […]