img-fluid

वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कहा – जो सपना देखा था उसे जी रहा हूं

July 05, 2026

डेस्क। वर्ल्ड क्रिकेट में पिछले काफी समय से किसी एक खिलाड़ी के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू को लेकर सभी को बेसब्री से इंतजार था तो वह 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में जहां वैभव को मौका नहीं मिला तो वहीं उनको इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच में टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आखिरकार वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट में वह डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वैभव अपने डेब्यू मैच में भले ही सिर्फ 14 रन बनाने में कामयाब हो सके लेकिन अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने काफी प्रभावित जरूर किया। वहीं मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि जो सपना देखा था उसे जी रहा हूं।


  • वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते हुए अपने पहले मुकाबले में 14 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से 2 शानदार छक्के भी देखने को मिले। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद वैभव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने डेब्यू कैप के साथ फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि हम सभी ने मिलकर जो सपना देखा उसे जी रहा हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने इस उतार-चढ़ाव भरे समय में मेरा साथ दिया और लगातार मेरा साथ खड़े रहे मैं आप सभी का आभारी हूं। वहीं वैभव ने स्टोरी भी पोस्ट की जिसमें एक में उन्होंने अपने डेब्यू कैप लेते हुए वीडियो लगाया तो वहीं एक स्टोरी में उन्होंने लिखा कि आप सभी के मैसेज का मैं आभारी हूं। मैं अपने शुभचिंतकों और सीनियर्स का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया। मैं देश के लिए खेलने को लेकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं और मैं हर बार अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। आप सभी का धन्यवाद।

    Share:

  • डेब्यू मैच में सिर्फ 14 रन, लेकिन दो छक्कों से वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया खास रिकॉर्ड, कोहली-रोहित और अभिषेक शर्मा भी नहीं कर सके थे यह उपलब्धि हासिल

    Sun Jul 5 , 2026
    नई दिल्ली । इंग्लैंड (England) के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20 International) मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने भारतीय टीम के लिए यादगार शुरुआत की। पहली ही अंतरराष्ट्रीय पारी में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए दो शानदार छक्के लगाए और एक ऐसे विशेष रिकॉर्ड (Record) में अपना नाम दर्ज करा लिया, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved