img-fluid

‘वीरता और विरासत को संजोकर रखा है’, सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की टीम को राजनाथ सिंह ने सराहा

August 07, 2026

डेस्क। सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह काम की व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में उन्होंने एक खास वीडियो संदेश सीरीज की टीम के लिए साझा किया। रक्षा मंत्री ने भारतीय वायु सेना के बहादुर अधिकारियों की प्रेरणादायक कहानी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए निर्माताओं की सराहना की।


  • सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना की असाधारण भूमिका को दिखाती है। इस सीरीज के बारे में वीडियो संदेश में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आप सभी बहुत प्रशंसा के पात्र हैं। आपने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को इतनी जीवंतता और सच्चाई के साथ पेश किया है। इस वेब सीरीज के जरिए आपने पुरानी यादों को ताजा किया है। हमारी भारतीय वायु सेना ने कारगिल युद्ध की दिशा और दशा बदल दी थी, यह सीरीज उस साहस को एक ट्रिब्यूट है। 1999 तक दुनिया की किसी भी वायु सेना ने 15,000 से 18,000 फीट की ऊंचाई पर कॉम्बैट ऑपरेशन नहीं किया था। हमारे वायुसेना के योद्धाओं ने उस ऑपरेशन में अदम्य साहस का परिचय दिया। इस सीरीज के जरिए आपने उस साहस, वीरता और विरासत को संजोकर रखा है, इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाया है।’ आगे उन्होंने सीरीज से जुड़े लोगों की खूब सराहना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगे कहते हैं, ‘मुझे यकीन है कि ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की यह कहानी हमारे युवाओं को बहुत पसंद आएगी। जय हिंद।’

    ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ आज यानी 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह ओनी सेन द्वारा निर्देशित, अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई। मैचबॉक्स शॉट्स एलएलपी के संजय राउत्रे और सरिता पाटिल और फील गुड फिल्म्स के महबूब पाल सिंह बराड़ द्वारा प्रोड्यूस की गई। इस सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्णव भसीन और अमृता बागची शामिल हैं।

    Share:

  • पोलियो की दवा पीने के बाद तीन साल की मासूम के अकड़े हाथ-पैर, दर-दर भटक रहा पिता

    Fri Aug 7 , 2026
    सागर। सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पल्स पोलियो अभियान के तहत दवा पिलाए जाने के बाद तीन साल की एक बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि दवा पीने के कुछ ही देर बाद बच्ची को तेज बुखार आया, मुंह से लार बहने लगी और उसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved