बड़ी खबर

वंदेभारत अभियान के तहत 53 देशों से 36 हजार से अधिक भारतीय मुंबई लौटे

मुंबई । वंदेभारत अभियान के अंतर्गत अब तक 53 देशों से 244 विमानों के माध्यम से कुल 36 हजार 432 भारतीय मुंबई लौटे हैं। इनमें मुंबई के 12 हजार 782 व मुंबई छोडक़र महाराष्ट्र के 12,452 व अन्य राज्यों के 11,198 नागरिक हैं। 15 जुलाई तक विदेशों से 35 विमान मुंबई आने वाले हैं।

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में विदेशों से आने वाले नागरिकों को मेडिकल जांच के बाद एकांतवास में रखा जाता है। इसके बाद इन सभी नागरिकों को उनके घर भेज दिया जाता है। कोरोना की वजह से लॉकडाउन घोषित करने के बाद अफ्रीका, इंडोनेशिया, नेदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यानमार, टांझानिया,स्पेन,आर्यलैंड, कतार, हांगकांग, कझाकिस्तान, मॉरिसिस, ब्राझील, थायलंड, केनिया,मियामी,व्हियतनाम, इटली, स्विडन, इथोपिया, रोम, जर्मनी,दुबई,मालावी,वेस्ट इंडिज,नॉर्वे, कैरो, युक्रेन,रशिया, मादागास्कर, नायजेरिया,ऑस्ट्रेलिया, न्युझिलंड सौदी अरेबिया, कॅनडा, पूर्व अफ्रिका, फ्रान्स, नैरोबी, न्युयॉर्क, जॉर्जिया, कामेरुन, युनायटेड अरब अमिराती, कांगो इन 53 देशों में फसे भारतीयों को मुंबई लाया गया है।

Share:

Next Post

अमित साध की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, अभिनेता ने ट्वीट कर दी जानकारी

Tue Jul 14 , 2020
अभिनेता अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अमित साध ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है। वेब सीरीज ‘ब्रीद : इनटू द शैडोज’ में अभिषेक बच्चन के साथ अभिनेता अमित साध ने काम किया है। अब अमित साध की कोरोना रिपोर्ट आ गई है और उसमें वह नेगेटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी […]