भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

वीडी ने काटी वंशवाद की बेल

  • अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में सभी नए चेहरे, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष बने वैभव पंवार

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (वीडी)ने बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अपनी टीम में वीडी ने नए चेहरों को शामिल कर वंशवाद की बेल को काट दिया है। टीम वीडी में सक्रिय नेताओं का तव्वजों दी गई है।
शर्मा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान वैभव पंवार को सौंपी है।शर्मा की नई टीम में 30 साल बाद पार्टी में पीढ़ी परिवर्तन की झलक दिखाई दे रही है।इससे पहले स्व सुंंदरलाल पटवा ने भाजपा में नई पीढ़ी को लाए थे,जो अब तक सत्ता-संगठन में शीर्ष पदों पर है। कार्यकारिणी में ज्यादातर नए चेहरों को जगह दी गई है। अब तक पदाधिकारी रहे रजनीश अग्रवाल और राहुल कोठारी को पदोन्नत कर प्रदेश मंत्री बनाया है। वहीं, लोकेंद्र पाराशर को एक बार फिर प्रदेश मीडिया प्रभारी की बागडोर सौंपी गई है। पाराशर ऐसे पहले मीडिया प्रभारी हैं जिन पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और राकेश सिंह के बाद तीसरे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी भरोसा जताया है। हालांकि शर्मा की कार्यकारिणी में भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के भरोसेमंद नेताओं को जगह नहीं मिल पाई है। शर्मा ने पांच महामंत्रियों की नियुक्ति विधानसभा उपचुनाव से पहले कर दी थी। गौरतलब है कि फरवरी 2020 में प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए वीडी शर्मा ने लगभग 11 महीने बाद अपनी टीम बनाई है। जिसमें भौगोलिक, जातिगत, गुटीय संतुलन पर भी खास ध्यान दिया गया है। संगठन के पुराने पदाधिकारियों में सिर्फ जीतू जिराती और पंकज जोशी की ही वापसी हुई है।महिला मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष रहीं सीमा सिंह की दस साल बाद संगठन में वापसी हुई है।

मोर्चा की जिम्मेदारी मिली
युवा मोर्चा -वैभव पंवार, किसान मोर्चा-दर्शन सिंह चौधरी, महिला मोर्चा-माया नारोलिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा -भगत सिंह कुशवाह, अनुसूचित जाति मोर्चा- डॉ. कैलाश जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा – कल सिंह भाबर और अल्पसंख्यक मोर्चा-रफत वारसी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष
संध्या राय (सांसद) भिंड, मुकेश चौधरी भिंड, कांतदेव सिंह सिंगरौली, योगेश ताम्रकार सतना, सुमित्रा वाल्मिक जबलपुर, आलोक शर्मा भोपाल, सीमा सिंह भोपाल, जीतू जिराती इंदौर, गजेंद्र पटेल (सांसद) बड़वानी, बहादुर सिंह सोंधिया (विधायक) उज्जैन, चिंतामणि मालवीय उज्जैन, पंकज जोशी शाजापुर को बनाया है।

अन्य पदाधिकारी
जबलपुर के अखिलेश जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष, उज्जैन के अनिल जैन कालूखेड़ा को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, भोपाल के राघवेंद्र शर्मा को प्रदेश कार्यालय मंत्री और ग्वालियर के लोकेंद्र पाराशर को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश मंत्री
मदन कुशवाहा ग्वालियर, ललिता यादव छतरपुर, रजनीश अग्रवाल सागर, लता वानखेड़े सागर, प्रभुदयाल कुशवाह सागर, राजेश पाण्डेय रीवा, मनीषा सिंह (विधायक) शहडोल, आशीष दुबे जबलपुर, नंदिनी मरावी (विधायक) जबलपुर ग्रामीण, राहुल कोठारी भोपाल, संगीता सोनी झाबुआ और जयदीप पटेल धार को बनाया है।

Share:

Next Post

विराट ने एक बार फिर बल्‍ले से मचाया कोहराम, सिर्फ 53 गेंदों पर जड़े 103 रन

Thu Jan 14 , 2021
नई दिल्ली। सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में ताबड़तोड़ शतकों का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार 13 जनवरी को दो शतक लगने के बाद अगले ही दिन यानी गुरुवार 14 जनवरी को भी दो बल्‍लेबाजों ने ये कमाल कर दिखाया। मगर हम जिस शतक की बात यहां कर रहे हैं वो निकला है विराट सिंह (Virat […]