img-fluid

विक्टोरिया के आउटसोर्स कर्मियों को नहीं मिला तीन माह से वेतन

June 02, 2026

जबलपुर। जिला चिकित्सालय विक्टोरिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार 1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। वे वेतन भुगतान में हो रही देरी से नाराज हैं। मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना देते हुए आरोप लगाया कि पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।


  • हड़ताल की जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक विनय सक्सेना कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार श्रम कानूनों और कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में असंतोष बढ़ रहा है। वहीं, सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी ने कर्मचारियों की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि फरवरी माह का वेतन जारी कर दिया गया है तथा मार्च माह का वेतन एक-दो दिन में भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेका कंपनी को अप्रैल माह का वेतन भी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए जाएंगे। अन्य मांगों के संबंध में शासन को पत्र भेजा जा रहा है। डॉ. कोठारी ने कहा कि शासन से निधि नियमित रूप से प्राप्त होने पर कर्मचारियों को भी समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही ठेका एजेंसी की जिम्मेदारी है कि वह आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन उपलब्ध कराए। हड़ताल के चलते अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असर पडऩे की आशंका बनी हुई है।

    Share:

  • पेवर ब्लॉक्स के नाम पर सड़क पर खुदाई ने मुश्किल बढ़ाई

    Tue Jun 2 , 2026
    नया मोहल्ला रोड पर एक साल पुराना गड्ढा अब तक नहीं भरा, यातायात भी प्रभावित जबलपुर। शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल नया मोहल्ला रोड इन दिनों नगर निगम के निर्माण और खुदाई कार्यों के कारण आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। एक ओर सड़क पर पेवर ब्लॉक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved