जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

गुप्त नवरात्रि से शुरू होगा विद्याधाम का वार्षिकोत्सव


12 से 21 फरवरी तक होंगे विभिन्न आयोजन

गुप्त नवरात्रि से एयरपोर्ट रोड स्थित विद्याधाम के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 12 से 21 फरवरी तक विभिन्न आयोजन होंगे, जिसमें संत समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शमिल होंगे।
लॉकडाउन के बाद मंदिर परिसर में पहला बड़ा आयोजन हो रहा है। हालांकि मंदिर समिति ने आयोजन कोरोना की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए करने का निर्णय लिया है। 12 फरवरी से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है। इसी दिन से वार्षिक प्रकोशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंदजी महाराज के सान्निध्य में होने वाले आयोजन के पहले दिन सुबह 6 बजे से वैदिक संध्या पाठ होगा। इसके साथ ही कई आयोजन होंगे जो प्रतिदिन तक चलेंगे। विद्याधाम के दिनेश शर्मा ने बताया कि 12, 13 एवं 14 फरवरी को चित्रकला प्रतियोगिता होगी, जिसमें गौ पर्यावरण एवं आध्यात्म विषय रखा गया है। इसके साथ ही 12 फरवरी से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं 19 फरवरी की सुबह दिव्य श्रीविग्रह प्रकोटोत्सव एवं शाम को मां पराम्बा नौका विहार का आयोजन होगा।

Share:

Next Post

किसान आंदोलन : 500 से ज्यादा अकाउंट पर पाबंदी, आपत्तिजनक हैशटैग का उपयोग रोका

Wed Feb 10 , 2021
नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार द्वारा केवल भारत में ही कुछ आकउंट को बंद करने के निर्देश के तहत उसने कुछ अकाउंट पर रोक लगाई है। हालांकि, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिज्ञों एवं मीडिया के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक नहीं किया है क्योंकि ऐसा करने से अभिव्यक्ति की आजादी के […]