देश

विकास दुबे का खजांची जय बाजपेई गिरफ्तार


कानपुर। कानपुर शूटआउट के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराए जाने के बाद पुलिस उसके गुर्गों पर लगातार ऐक्शन कर रही है। विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जय बाजपेई  पर वारदात से पहले विकास दुबे को 2 लाख रुपये देने और 25 कारतूस सप्लाई करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि जय बाजपेई को पुलिस पहले उसके घर छोड़ने गई थी। सवाल उठने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने जय बाजपेई को उसके घर से उठाया था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ पूरी होने के बाद गैंगेस्टर के खजांची जय बाजपेई को पुलिस उसके घर छोड़कर आई थी। जय को छोड़ने के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे थे, जिसके बाद पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सफाई दी कि जय को छोड़ा नहीं गया था बल्कि नजीराबाद पुलिस उसके घर से कुछ दस्तावेज लेने गई थी। जय के साथ ही उसके साथी प्रशांत शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जय के बिकरु कांड में संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले हैं। जय और प्रशांत के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ 120 बी और आर्म्स ऐक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं । उनके ऊपर 7 सीएलए ऐक्ट भी लगाया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि 1 जुलाई को विकास दुबे ने जय को फोन किया था। जय ने प्रशांत के साथ 2 जुलाई को बिकरू गांव पहुंचा था। दोनों ने विकास को 2 लाख रुपये कैश पहुंचाए थे। उसके अलावा दोनों पर विकास को 25 कारतूस रिवॉल्वर भी पहुंचाने का आरोप है। आरोप है कि अगले दिन दोनों ने विकास और उसके साथियों को 3 लग्जरी गाड़ियां पहुंचाईं।

Share:

Next Post

बेटे की हार का बदला ले रहे हैं अशोक गहलोतः गजेंद्रसिंह शेखावत

Mon Jul 20 , 2020
नई दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत  ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस की ओर से पिछले हफ्ते एक फर्जी ऑडियो क्लिप  जारी किया गया। शेखावत ने कहा कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने 2019 के […]