खेल

Virat Kohli Birthday : विराट कोहली के क्रिकेट में आने का शानदार सफर

नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (captain virat kohli)  जारी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में शानदार फॉर्म में है। 2008 में आज ही के दिन, युवा विराट कोहली ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश किया था, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में डेब्यू किया था. श्रीलंका श्रृंखला से कुछ महीने पहले, विराट ने भारत को ICC U19 क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी दिलाकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया था और अतीत के कई U19 कप्तानों की तरह, उन्होंने भी इसे पहनने के लिए एक मजबूत दावा पेश किया था.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली जारी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में शानदार फॉर्म में है। क्रिकेटर विराट कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को है, इस दिन विराट कोहली अपना 35 व साल पूरा कर रहे हैं। जिसे खास बनाने की तैयारी की जा रही है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2008 में आज ही के दिन यानी 18 अगस्त को पहली बार इंटरनेशनल मैच खेला था। शुरुआती कुछ साल वह अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन 2012 के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान देना शुरू किया और उसके बाद फिर वह भारतीय टीम का फुल टाइम कप्तान बनने में सफल रहे। ऐसे तो विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बल्लेबाजी के दम पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन आज उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे जानकर उनका सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया होगा।

दरअसल विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे कर लिए हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ी की इस उपलब्धि ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली से जुड़ी कई यादें शेयर करते हुए उनको बधाई दी है। विराट कोहली ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी है।

विराट कोहली के नाम कई रिकॉर्ड हैं और वो आने वाले समय में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। वह वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। मौजूदा दौर में भारत के लिए खेलते हुए इतने रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने के बावजूद उनका फिटनेस लेवल टीम में मौजूद कई खिलाड़ियों से बेहतर है।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह पाकिस्तान के खिलाफ 2022 टी20 विश्व कप में मिली जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया, ”हमेशा के लिए आभारी।” विराट कोहली के इस पोस्ट को एक घंटे के अंदर ही 21 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।



विराट कोहली के सभी वनडे शतक
1. 107 श्रीलंका, कोलकाता 24 दिसंबर 2009
2. 102* बांग्लादेश, ढाका 11 जनवरी 2010
3. 118 ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम 20 अक्टूबर 2010
4. 105 न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 28 नवंबर 2010
5. 100* बांग्लादेश, ढाका 19 फरवरी 2011
6. 107 इंग्लैंड, कार्डिफ 16 सितंबर 2011
7.112* इंग्लैंड, दिल्ली 17 अक्टूबर 2011
8. 117 वेस्टइंडीज, विशाखापत्तनम 02 दिसंबर 2011
9. 133* श्रीलंका, होबार्ट 28 फरवरी 2012
10. 108 श्रीलंका, ढाका 13 मार्च 2012
11. 183 पाकिस्तान, ढाका 18 मार्च 2012
12. 106 श्रीलंका, हंबनटोटा 21 जुलाई 2012
13. 128* श्रीलंका, कोलंबो 31 जुलाई 2012
14. 102 वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 05 जुलाई 2013
15. 115 जिम्बाब्वे, हरारे 24 जुलाई 2013
16. 100* ऑस्ट्रेलिया, जयपुर 16 अक्टूबर 2013
17. 115* ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 30 अक्टूबर 2013
18. 123 न्यूजीलैंड, नेपियर 19 जनवरी 2014
19. 136 बांग्लादेश, फतुल्लाह 26 फरवरी 2014
20. 127 वेस्टइंडीज, धर्मशाला 17 अक्टूबर 2014
21. 139* श्रीलंका, रांची 16 नवंबर 2014
22. 107 पाकिस्तान, एडिलेड 15 फरवरी 2015
23. 138 साउथ अफ्रीका, चेन्नई 22 अक्टूबर 2015
24. 117 ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 17 जनवरी 2016
25. 106 ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा 20 जनवरी 2016
26 154* न्यूजीलैंड, मोहाली 23 अक्टूबर 2016
27. 122 इंग्लैंड, पुणे 15 जनवरी 2017
28. 111* वेस्टइंडीज, किंग्स्टन 06 जुलाई 2017
29. 131 श्रीलंका, कोलंबो 31 अगस्त 2017
30. 110* श्रीलंका, कोलंबो 03 सितंबर 2017
31. 121 न्यूजीलैंड, मुंबई 22 अक्टूबर 2017
32. 113 न्यूजीलैंड, कानपुर 29 अक्टूबर 2017
33. 112 साउथ अफ्रीका, डरबन 01 फरवरी 2018
34. 160* साउथ अफ्रीका, केप टाउन 07 फरवरी 2018
35. 129* साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 16 फरवरी 2018
36. 140 वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 21 अक्टूबर 2018
37. 157* वेस्टइंडीज, विशाखापत्तनम 24 अक्टूबर 2018
38. 107 वेस्टइंडीज, पुणे 27 अक्टूबर 2018
39. 104 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 15 जनवरी 2019
40. 116 ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 05 मार्च 2019
41. 123 ऑस्ट्रेलिया, रांची 08 मार्च 2019
42. 120 वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 11 अगस्त 2019
43. 114* वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 14 अगस्त 2019
44. 113 बांग्लादेश, चटगांव 10 दिसंबर 2022
45. 113 श्रीलंका, गुवाहाटी 10 जनवरी 2023
46. 166* श्रीलंका, तिरुवनन्तपुरम 15 जनवरी 2023
47. 122* पाकिस्तान, कोलंबो 11 जनवरी 2023

विराट कोहली के टेस्ट शतक:
1. 116 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 24 जनवरी 2012
2. 103 न्यूजीलैंड, बेंगलुरु 31 अगस्त 2012
3. 103 इंग्लैंड, नागपुर 13 दिसंबर 2012
4. 107 ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 22 फरवरी 2013
5. 119 साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग 18 दिसंबर 2013
6. 105* न्यूजीलैंड, वेलिंगटन 14 फरवरी 2014
7. 115 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 9-13 दिसंबर 2014 (पहली पारी)
8. 141 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 9-13 दिसंबर 2014 (दूसरी पारी)
9. 169 ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 26 दिसंबर 2014
10. 147 ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 06 जनवरी 2015
11. 103 श्रीलंका, गॉल 12 अगस्त 2015
12. 200 वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड 21 जुलाई 2016
13. 211 न्यूजीलैंड, इंदौर 08 अक्टूबर 2016
14. 167 इंग्लैंड, विशाखापत्तनम 17 नवंबर 2016
15. 235 इंग्लैंड, मुंबई 08 दिसंबर 2016
16. 204 बांग्लादेश, हैदराबाद 09 फरवरी 2017
17. 103* श्रीलंका, गॉल 26 जुलाई 2017
18. 104* श्रीलंका,कोलकाता 16 नवंबर 2017
19. 213 श्रीलंका, नागपुर 24 नवंबर 2017
20. 243 श्रीलंका, दिल्ली 02 दिसंबर 2017
21. 153 साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 13 जनवरी 2018
22. 149 इंग्लैंड, बर्मिंघम 01 अगस्त 2018
23. 103 इंग्लैंड, नॉटिंघम 18 अगस्त 2018
24. 139 वेस्टइंडीज, राजकोट 04 अक्टूबर 2018
25. 123 ऑस्ट्रेलिया, पर्थ 14 दिसंबर 2018
26. 254* साउथ अफ्रीका, पुणे 10 अक्टूबर 2019
27. 136 बांग्लादेश, कोलकाता 22 नवंबर 2019
28. 186 ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद 12 मार्च 2023
29. 121 वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 21 जुलाई 2023

विराट कोहली के टी-20 में शतक
1. 122* अफगानिस्तान, दुबई 8 सितंबर 2022

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर- 664 मैच, 100 शतक
विराट कोहली- 504 मैच, 77 शतक
रिकी पोंटिंग- 560 मैच, 71 शतक

विराट कोहली के कुल इंटरनेशनल शतक- 77
वनडे में शतक- 47
टेस्ट में शतक- 29
टी-20 में शतक- 0

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ जिस विश्व कप मैच की फोटो डाली है, उस मुकाबले में उन्होंने 53 गेंद में 82 रन की पारी खेली थी। जिसकी बदौलत भारत 4 विकेट से मैच जीतने में कामयाब हुआ था।

Share:

Next Post

अंतिम समय तक मान-मनुहार का दौर चला

Thu Nov 2 , 2023
इंदौर की तीन विधानसभा सीटों के अलावा मालवा-निमाड़ की एक दर्जन से अधिक सीटों पर बागी उम्मीदवारों ने ठोंक रखी है खंब इंदौर। नामांकन फार्म वापस लेने का आज अंतिम दिन है और तीन बजे तक बागियों के नाम वापसी के कयास राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा मान-मनुहार के साथ किए जा रहे हैं। अब […]