img-fluid

विशाल ददलानी हुए हादसे का शिकार, रद्द करना पड़ा कॉन्सर्ट

  • February 14, 2025

    मुंबई। संगीतकार विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) हाल ही एक दुर्घटना का शिकार हो गए। घायल होने की वजह से उन्हें अपना शो भी स्थगित करना पड़ा। यह शो 2 मार्च को होने वाला था, लेकिन अब इसे कैंसिल कर दिया गया है। इस कॉन्सर्ट में उनके साथ शेखर रवजियानी भी प्रस्तुति देने वाले थे।

    विशाल ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
    विशाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को इस बदलाव की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने अपनी चोट के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी। उन्होंने लिखा, “मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। जल्द ही मैं वापस आ जाऊंगा। मैं आप सभी को अपडेट देता रहूंगा।” इस हादसे के बाद फैंस सोशल मीडिया पर विशाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।



    आयोजकों ने दी प्रतिक्रिया
    कॉन्सर्ट को आयोजित कर रहे ‘जस्ट अर्बन’ ने भी इस स्थिति पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जानकारी दी कि विशाल ददलानी का इलाज चल रहा है और वह इस दुर्घटना से उबर रहे हैं। साथ ही, आयोजकों ने यह आश्वासन दिया कि कॉन्सर्ट जल्द ही फिर से तय किया जाएगा।VD12: विजय की ‘किंगडम’ को 24 घंटे में मिले इतने व्यूज, तीन भाषाओं में रिलीज टीजर ने किया कमाल

    शेखर के साथ मिलकर खूब चलाया जादू
    वर्क फ्रंट की बात करें तो विशाल शेखर के साथ मिलकर कई फिल्मों का सुपरहिट संगीत तैयार कर चुके हैं। वह गायक के रूप में भी कई चार्टबस्टर गाने गा चुके हैं। इसके अलावा वह कई सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं।

    Share:

    पहाड़ों पर हो रहा था हवन, कुंड से निकले धुएं से भड़कीं मधुमक्खियां

    Fri Feb 14 , 2025
    शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पहाड़ों पर देवस्थान में एक मंदिर में हवन हो रहा था, जहां हवन कुंड से निकला धुंआ मधुमक्खियों को लग गया और मधुमक्खियां इससे भड़क गईं. इसके बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इनमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved