img-fluid

शरीर के लिए बेहद जरूरी है विटामिन K, इन चीजों को आज ही डाइट में करें शामिल

August 04, 2026

नई दिल्‍ली। विटामिन से भरपूर आहार (Food) लेने से शरीर स्वस्थ रहता है. शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी विटामिन में विटामिन के (Vitamin K) भी शामिल है. विटामिन K हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. हार्ट (Heart) और फेफड़ों की मांसपेशियों (Lungs Muscles) के इलास्टिक फाइबर बनाए रखने के लिए भी विटामिन के आवश्यक है. बहुत सारे लोगों को विटामिन के से भरपूर खाद्य पदार्थों के बारे में पता भी नहीं होगा. आइये जानते हैं कौन से खाद्य पदार्थों में विटामिन के पाया जाता है.

विटामिन k के प्राकृतिक स्रोत
1- हरी सब्जियां-
विटामिन के आपको हरी पत्तेदार सब्जियों से मिलता है. आप खाने में साग, पालक, गोभी, ब्रोकली, बीन्स, बथुआ, मैथी और दूसरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं.

2- डेयरी प्रोडक्ट्स-
विटामिन के से भरपूर खाद्य पदार्थों में डेयरी युक्त उत्पाद भी आते हैं. इसके लिए आप दूध, दही, पनीर, मक्खन जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं.



  • 3- फल-
    विटामिन फलों में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं. विटामिन के की कमी पूरी करने के लिए आप अनार, सेब, चुकंदर का सेवन कर सकते हैं.

    4- मछली और अंडा-
    अंडा और मछली शरीर को कई विटामिन और मिनरल देते हैं. इनके सेवन से विटामिन के की कमी भी पूरी होती है. मछली, पोर्क और अंडे में विटामिन के भी पाया जाता है.

    5- शलजम और चुकंदर-
    विटामिन के आपको शलजम और चुकंदर में भी मिलता है. शलजम आंखों और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है. शलजम और चुकंदर दोनों में विटामिन ए और विटामिन के पाया जाता है.

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

    Share:

  • हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा, एक्‍सपर्ट बोले अलर्ट रहे

    Tue Aug 4 , 2026
    नई दिल्‍ली । हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर (blood pressure) की समस्या को शरीर (Body) में कई प्रकार की गंभीर बीमारियों (diseases) का प्रमुख कारण (Reason) माना जाता है। इससे हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को हाइपरटेंशन की बढ़ती समस्या का प्रमुख कारण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved