img-fluid

बच्ची की संदिग्ध मौत, पिता ने खेत में दफनाया शव; कब्र से निकालकर कराया गया पोस्टमार्टम

May 10, 2026

सागर। सागर जिले के झीकनी गांव में तीन साल की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में बच्ची के पिता की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मालथौन भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार झीकनी गांव के पास खेत में रहने वाला प्रदीप प्रजापति शुक्रवार रात अपनी मृत बच्ची के शव को गोद में लेकर गांव और ससुराल के बीच घूमता रहा। वह रातभर परिजनों और परिचितों को बच्ची की मौत की जानकारी देता रहा। इसके बाद शनिवार सुबह उसने बिना पुलिस को सूचना दिए घर के पास खेत की मेड़ पर बच्ची को दफना दिया।


  • घटना की जानकारी मिलने के बाद बांदरी पुलिस सक्रिय हुई। शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पिता की निशानदेही पर मिट्टी खोदकर बच्ची के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रदीप की पत्नी करीब ढाई साल पहले अपने दो बच्चों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके अलावा प्रदीप के एक आठ महीने के बच्चे की पहले भी मौत हो चुकी है। ऐसे में लगातार बच्चों की मौत और बिना सूचना दिए शव दफनाने की घटना ने पुलिस का शक और गहरा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पिता से पूछताछ जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • MP में 18 साल बाद निकली संगीत-नृत्य शिक्षकों की भर्ती, अब जॉइनिंग अटकी

    Sun May 10 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में करीब 18-19 साल बाद निकली संगीत और नृत्य शिक्षकों (Music and Dance Teachers) की भर्ती अब नियुक्ति आदेशों में देरी के कारण विवादों में आ गई है। माध्यमिक शिक्षक (संगीत-गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (संगीत-गायन वादन एवं नृत्य) भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थी नियुक्ती की मांग कर रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved