उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Vikramaditya सहकारी बैंक के चुनाव में मतदान शुरू

  • 3386 मतदाता आज शाम तक संचालक मण्डल के 12 सदस्य को वोट करेंगे

उज्जैन। वीडी मार्केट बैंक के चुनाव आज हो रहे हैं तथा समन्वय पैनल के अधिकांश प्रत्याशियों के जीतने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से प्रचार चल रहा था।
विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट स्थित विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक के संचालक मण्डल के चुनाव हेतु आज सुबह मनोरमा गार्डन में वोटिंग शुरू हो गई। इस पेढ़ी में 3386 सदस्य है, जिन्हें वोट देने का अधिकार है। यह मतदाता बैंक के 12 सदस्यीय संचालक मण्डल का चुनाव करेंगे। विक्रमादित्य सहकारी बैंक के चुनाव को लेकर पिछले एक हफ्ते से उम्मीदवार तैयारी कर रहे थे। चुनाव हेतु मनोरमा गार्डन में मतदान केन्द्र बनाया गया है। यहां वोटिंग के लिए 10 बूथ बनाएं गए है। आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय रखा गया है। सुबह से ही वहां उम्मीदवारों के समर्थक और मतदाताओं की भीड़ नजर आ रही है। बाहर पुलिस भी लगाई गई है। विक्रमादित्य सहकारी बैंक के संचालक मण्डल के चुनाव में मुख्य मुकाबला समन्वय और विकास पैनल के बीच है। दोनों पैनलों में अपने 12-12 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इन 12 उम्मीदवारों में 9 सामान्य, 2 महिलाएं तथा 1 अजा वर्ग से उम्मीदवार है। विक्रमादित्य बैंक व्यापारियों के बीच प्रतिष्ठित पेढ़ी है। यहां अपना संचालक मण्डल बनाने के लिए दोनों पैनले चुनाव जीतने के लिए पूरे जोर लगा रहे हैं। आज शाम 4 बजे तक मतदान होगा और 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। आज रात में ही चुनाव परिणाम भी घोषित हो जाएंगे।

Share:

Next Post

Chanakya Niti: गहरी दोस्‍ती में भी दरार पैदा कर देती है ये 5 आदतें, कहीं आप तो नही करते ऐसा

Sun Aug 29 , 2021
आचार्य चाणक्य को ही कौटिल्य, विष्णु गुप्त और वात्सायन कहते हैं। उनका जीवन बहुत ही कठिन और रहस्यों से भरा हुआ है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े कई पहलुओं का वर्णन किया है। चाणक्य ने अपनी नीतियों से एक साधारण बालक चंद्रगुप्त (boy Chandragupta) को मौर्य वंश का सम्राट बना दिया […]