देश बड़ी खबर

एनएसए डोभाल से मिलने पहुंचे वांग यी, जयशंकर से भी मुलाकात, लद्दाख गतिरोध पर हो सकती है बात

नई दिल्ली। लंबे अरसे बाद भारत यात्रा पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिलने दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित उनके दफ्तर पहुंचे। यी आज ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (lLAC) पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच जारी गतिरोध को लेकर चीन व भारतीय पदाधिकारियों के बीच सीधी चर्चा हो सकती है।


लद्दाख मामले में अब तक 15 बार सैन्य कमांडर स्तरीय वार्ता हो चुकी है, लेकिन कई क्षेत्रों को लेकर गतिरोध कायम है। बीते दो सालों में कोरोना महामारी के चलते चीन के किसी नेता की भारत यात्रा नहीं हुई थी। इसी दौरान लद्दाख गतिरोध को लेकर भी तनाव बढ़ गया था। गलवान घाटी में दोनों देशों की सेना के बीच हिंसक झड़प भी हुई। भारत-चीन के बीच 1962 की जंग के बाद यह पहला ऐसा संघर्ष था।

Share:

Next Post

भोपाल में तीन दिवसीय फिल्मोत्सव में 120 फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Fri Mar 25 , 2022
भोपाल। भारतीय चित्र साधना के प्रतिष्ठित ‘चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022 (CBFF-2022)’ के तीन दिन कार्यक्रम में 120 फिल्मों का होगा प्रदर्शन। इसके अलावा कई जाने माने फिल्म निर्देशक और समीक्षक भाग लेंगे। फिल्म फेस्टिवल CBFF-2022 में भाग लेने के लिए देश के 22 राज्यों से 15 भाषाओं में 712 फिल्में प्राप्त हुईं थीं। इनमें से अनुवीक्षण […]