
उज्जैन। शहर के लिए अच्छी खुशखबरी है कि डेम केचमेंट एरिया में कल रात को अच्छी बारिश से अब गंभीर डेम में पानी की मात्रा बढऩे लगी है। आज सुबह डेम में 868 एमसीएफटी पानी संग्रहित हो चुका है और तेजी से पानी बढ़ रहा है। रात को गंभीर डेम से लगे केचमेंट एरिया में जमकर बारिश हुई, इसका असर गंभीर डेम में पानी की मात्रा बढऩे में दिख रहा है। रात से ही तेजी से गंभीर डेम में पानी भर रहा है। आज सुबह 8 बजे की स्थिति में गंभीर डेम में 868 एमसीएफटी पानी इक_ा हो चुका है। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 400 एमसीएफटी पानी बढ़ चुका है और गंभीर डेम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। यदि इसी प्रकार पानी बढ़ता रहा तो दोपहर तक 1100 एमसीएफटी तक आँकड़ा पहुँच सकता है। इस प्रकार आधा डेम आज ही भर सकता है। गंभीर डेम की कुल क्षमता 2250 एमसीएफटी है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved