आचंलिक

वाटर स्पोट्र्स चयन ट्रायल संपन्न

अशोकनगर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मप्र राज्य खेल अकादमी द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु मप्र प्रण् राज्य वाटर स्पोटर्स अकादमी की रोईंग विधा के प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस चयन ट्रायल में जिले के विभिन्न विद्यालयों एकेडमिक हाईट्स, स्वामी विवेकानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल, मुस्कान पब्लिक, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अशोकनगर एवं वाटर स्पोटर्स में रूचि रखने वाले खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस ट्रायल में 13 वर्ष से 18 वर्ष तक आयु के लगभग 200 से अधिक बालक एवं बालिकाएं एवं खिलाड़ी सम्मिलित हुए।


संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण मप्र भोपाल वाटर स्पोट्र्स अकादमी से राजेन्द्र प्रहलाद शेल्के व सहा तकनीकी प्रशिक्षक रोईंग, जितेन्द्र शर्मा प्रशिक्षक रोइंग एवं भगवान सिहं कुशवाह ने सभी खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए। इस ट्रायल में चयनित खिलाडिय़ों को अगले चरण की ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु भोपाल आमंत्रित किया जायेगा। इस अवसर पर राजा गुप्ता, मोहित शर्मा, अशोक सेन, शालिनी श्रीवास्तव, प्रभारी खेल अधिकारी अरूण रघुवंशी उपस्थित थे।

Share:

Next Post

एसडीएम के बाद विधायक ने किया मंडी परिसर का औचक निरीक्षण

Sat Nov 12 , 2022
अव्यस्थाओ को लेकर जताई नाराजगी, तत्काल सुधार के दिए निर्देश सिरोंज। कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाओं के सुधार के लिए शुक्रवार को विधायक उमाकांत शर्मा एक्शन मूड में नजऱ आए। मंडी के प्रशासक एसडीएम प्रवीण प्रजापति के साथ उन्होंने मंडी में व्याप्त अवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया इस मौके पर 28 में से 15 कर्मचारी […]