
नागदा। कर्मचारियों की लगातार 24 घंटो की मेहनत और मौसम की अनुकूलता के चलते बीच नाले में स्थित राइजनिंग लाइन का काम पूरा कर लिया गया। नपा के लगभग 20 कर्मचारियों व इंजीनियरों की टीम गुरुवार सुबह 8 बजे काम करना शुरू हुआ जो शुक्रवार दिनभर चला और दोपहर 3.30 बजे काम पूरी तरह से हुआ।
जाइंट खुलने की वजह से गुरुवार शाम व शुक्रवार को पूरे शहर में जलप्रदाय नहीं हो पाया जिससे लोगों को परेशानी हुई। जल कार्य समिति सभापति प्रकाश जैन ने बताया कि बहाव की वजह से पीलर भी टूट गए थे। यदि नए पीलर बनाते तो शुक्रवार तक भी काम पूरा नहीं हो पाता। शनिवार को भी आधा दिन गुजर जाता। ऐसी स्थिति में लोहे के मोटे पाइप के सहारे राइजनिंग लाइन को टिकाया गया। इसके बाद लाइन का ज्वाइंट सुधारा गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved